HomeBreaking Newsचंडीगढ़ पहुंचीं राष्ट्रपति मुर्मू, CM भगवंत सिंह मान ने गर्मजोशीपूर्वक से किया...

चंडीगढ़ पहुंचीं राष्ट्रपति मुर्मू, CM भगवंत सिंह मान ने गर्मजोशीपूर्वक से किया स्वागत

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू मंगलवार को चंडीगढ़ पहुंचीं। यहां पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान(CM Bhagwant Singh Mann) ने उनका स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने राष्ट्रपति को फूलों का गुलदस्ता भेंट किया और पंजाब की ओर से उनका सम्मान किया। इसके बाद दोनों नेताओं के बीच मुलाकात हुई। बैठक में पंजाब से जुड़े विषयों के साथ-साथ राज्य में चल रहे जनकल्याण कार्यों और देश से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर बातचीत हुई। इस मुलाकात की तस्वीरें आम आदमी पार्टी की पंजाब इकाई ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर साझा कीं।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 6 से 8 अक्टूबर तक हिमाचल प्रदेश के दौरे पर हैं। दौरे के पहले दिन उन्होंने बिलासपुर स्थित AIIMS के पहले दीक्षांत समारोह में हिस्सा लिया। इस कार्यक्रम में उन्होंने संस्थान के 92 विद्यार्थियों को डिग्रियां प्रदान कीं। राष्ट्रपति ने इस मौके पर चिकित्सा क्षेत्र में संवेदनशीलता और मरीजों के प्रति सहानुभूति को महत्वपूर्ण बताया। दौरे के अगले चरण में राष्ट्रपति के मनाली और अटल टनल, रोहतांग जाने का कार्यक्रम है।

जनवरी में क्यों नहीं कर पाए थे स्वागत?

इससे पहले जनवरी 2026 में राष्ट्रपति मुर्मू अमृतसर में गुरु नानक देव विश्वविद्यालय के 50वें दीक्षांत समारोह में शामिल हुई थीं। उस समय मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान राष्ट्रपति के कार्यक्रम में मौजूद नहीं थे। आधिकारिक जानकारी के मुताबिक राष्ट्रपति 15 जनवरी को GNDU के दीक्षांत समारोह में शामिल हुई थीं।

उस समय भगवंत सिंह मान के श्री अकाल तख्त साहिब के समक्ष पेश होने का कार्यक्रम था। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, अकाल तख्त ने उन्हें कुछ कथित बयानों को लेकर स्पष्टीकरण देने के लिए बुलाया था। इसी कारण उन्होंने राष्ट्रपति के कार्यक्रम के बजाय अकाल तख्त के समक्ष उपस्थित होने का निर्णय लिया था।

इस बार मुलाकात ने खींचा ध्यान

जनवरी की घटना के बाद अब चंडीगढ़ में राष्ट्रपति मुर्मू और मुख्यमंत्री भगवंत मान की मुलाकात हुई। दोनों के बीच हुई बातचीत और राष्ट्रपति के स्वागत की तस्वीरें सामने आने के बाद यह मुलाकात चर्चा में रही।

यह भी पढ़ें : इरफान ने थाईलैंड की लड़की से रचाई शादी, मांगे 60 लाख रुपये और धर्म परिवर्तन…

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments