मध्य प्रदेश के कूनो(Kuno) नेशनल पार्क से प्रोजेक्ट चीता के लिए एक और अच्छी खबर सामने आई है। भारत में जन्मी मादा चीता KJP21 ने पांच स्वस्थ शावकों को जन्म दिया है। इन नए मेहमानों के आने के बाद देश में चीतों की कुल संख्या बढ़कर 60 हो गई है। इनमें 41 चीते ऐसे हैं, जिनका जन्म भारत की धरती पर हुआ है। इस उपलब्धि पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने खुशी जताई और प्रोजेक्ट चीता से जुड़े अधिकारियों तथा कूनो नेशनल पार्क की टीम को बधाई दी।
उन्होंने कहा कि पांच नए शावकों का जन्म भारत में चीता संरक्षण के प्रयासों के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि है। मुख्यमंत्री के मुताबिक, यह सफलता देश में चीता आबादी को फिर से मजबूत करने की दिशा में एक अहम कदम है। इससे वन्यजीव संरक्षण के अभियान को भी बढ़ावा मिलेगा और प्रोजेक्ट चीता के तहत चल रहे प्रयासों को मजबूती मिलेगी।
KJP21 ने रचा खास रिकॉर्ड
केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव ने भी इस खबर को प्रोजेक्ट चीता के लिए ऐतिहासिक और खुशी का अवसर बताया। उन्होंने जानकारी दी कि KJP21 भारत में पैदा हुई तीसरी मादा चीता है जिसने इसी देश में शावकों को जन्म दिया है।
Another Proud Moment for Project Cheetah…
Indian-born female cheetah KJP21 has given birth to five healthy cubs at Kuno National Park, taking India’s cheetah population to 60, including 41 Indian-born cheetahs.
Heartiest congratulations to the entire Project Cheetah and Kuno team. Another significant milestone in India’s journey towards restoring its cheetah population and strengthening wildlife conservation.
#ProjectCheetah
— Dr Mohan Yadav (@DrMohanYadav51) October 5, 2026
