HomeBreaking NewsLPU हिंसा मामले में पुलिस की कार्रवाई जारी, यूपी और राजस्थान से...

LPU हिंसा मामले में पुलिस की कार्रवाई जारी, यूपी और राजस्थान से दो और आरोपी गिरफ्तार

लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) में 28 सितंबर को हुई हिंसा(LPU violence) और तोड़फोड़ के मामले में फगवाड़ा पुलिस ने दो और युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपितों की पहचान राजस्थान के मेहराटा निवासी योगेश अपूर्वा और उत्तर प्रदेश के हाजीपुर निवासी आदित्य के रूप में हुई है। दोनों पर हिंसा के दौरान वाहनों को नुकसान पहुंचाने का आरोप है।

पुलिस दोनों आरोपितों को सोमवार को अदालत में पेश कर पूछताछ के लिए रिमांड लेने की तैयारी कर रही है। पुलिस का कहना है कि दोनों की पहचान घटनास्थल से मिले सीसीटीवी फुटेज और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर की गई।

अब तक 11 लोगों की गिरफ्तारी

इन दो नई गिरफ्तारियों के बाद LPU हिंसा मामले में पकड़े गए लोगों की संख्या 11 हो गई है। वहीं, पुलिस ने करीब 28 लोगों को मामले में नामजद किया है। जांच का दायरा पंजाब से बाहर भी पहुंचा है। पुलिस ने जम्मू और मुंबई से भी इस मामले से जुड़े आरोपितों को गिरफ्तार किया है।

इसके अलावा यूनिवर्सिटी परिसर के बाहर लगे मिग-23 फाइटर जेट पर चढ़ने वाले युवक की भी पहचान कर ली गई थी। पुलिस ने उसे मंडी से गिरफ्तार किया था।

सोशल मीडिया पोस्ट के बाद बढ़ा विवाद

पुलिस के मुताबिक, पूरे विवाद की शुरुआत 26 सितंबर की रात सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक दावे से हुई। इसमें LPU की एक छात्रा के साथ किसी बाहरी व्यक्ति द्वारा दुष्कर्म किए जाने की बात कही गई थी। इस दावे के बाद बड़ी संख्या में छात्र आक्रोशित हो गए और विरोध प्रदर्शन शुरू हो गया।

प्रदर्शन के दौरान स्थिति बिगड़ गई और यूनिवर्सिटी परिसर में तोड़फोड़ और आगजनी की घटनाएं हुईं। इसके साथ ही यूनिमाल में मौजूद दुकानों में लूटपाट की भी बात सामने आई। पुलिस अब उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर मामले में शामिल अन्य लोगों की भूमिका की जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें : UP से BJP राज्यसभा उम्मीदवार घोषित, धर्मपाल सिंह और प्रियंका रावत समेत…

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments