HomeBreaking Newsस्मित मच्छार पर दना-दन बरस रहे नोट, आखिर हीरो पायलट को किसने...

स्मित मच्छार पर दना-दन बरस रहे नोट, आखिर हीरो पायलट को किसने दिया कितने पैसों का इनाम?

फ्लाईदुबई की फ्लाइट FZ1073 में संकट की घड़ी के दौरान भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार(Smit Macchar) ने जिस धैर्य और सूझबूझ का परिचय दिया उसकी हर तरफ चर्चा हो रही है। मुश्किल परिस्थिति के बावजूद उन्होंने विमान पर नियंत्रण बनाए रखा और उसमें सवार 174 लोगों को सुरक्षित बचाने में अहम भूमिका निभाई।

इस बहादुरी के लिए स्मित को देश-विदेश से सम्मान और शुभकामनाएं मिल रही हैं। उनके साहस को देखते हुए कई संस्थाओं और नेताओं ने आर्थिक पुरस्कार देने की भी घोषणा की है।

मैनकाइंड फार्मा ने दिए 1 करोड़

स्मित के लिए सबसे बड़े नकद पुरस्कार का ऐलान मैनकाइंड फार्मा ने किया है। कंपनी ने उन्हें और उनके परिवार को 1 करोड़ रुपये देने की घोषणा की। कंपनी के मुताबिक, संकट के समय अपनी सुरक्षा की चिंता किए बिना यात्रियों और क्रू की जिम्मेदारी निभाना असाधारण साहस का उदाहरण है।

Captain Smit Machchhar: बहादुरी को सलाम ! कैप्टन स्मित मछार को मैनकाइंड  फार्मा देगी एक करोड़ रूपये का इनाम, कंपनी ने बताया 'असली हीरो'

गुजरात सरकार से मिले 25 लाख रुपये

गुजरात से ताल्लुक रखने वाले स्मित को राज्य सरकार ने ‘विशिष्ट गुजरात गरिमा पुरस्कार’ देने की घोषणा की है। इसके साथ ही उन्हें 25 लाख रुपये का नकद पुरस्कार भी दिया जाएगा। मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने 1 अक्टूबर को इसकी जानकारी साझा की थी।

राज्यसभा सांसद विक्रमजीत सिंह साहनी और सन फाउंडेशन की ओर से भी स्मित के लिए 25 लाख रुपये के ‘स्मित मच्छार शौर्य पुरस्कार’ की घोषणा की गई है। इसके अलावा उन्हें राष्ट्रीय स्तर का वीरता पुरस्कार देने की मांग भी प्रधानमंत्री से की गई है।

आखिर फ्लाइट में क्या हुआ था?

30 सितंबर को दुबई से तेल अवीव जा रही FZ1073 में कुल 174 लोग सवार थे। उड़ान के दौरान कॉकपिट में सह-पायलट ने स्मित पर हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके बावजूद उन्होंने विमान को संभाला और उसे सऊदी अरब के तबुक एयरपोर्ट की ओर मोड़कर सुरक्षित लैंड कराया।

घटना की जांच जारी है। वहीं, घायल स्मित फिलहाल उपचार के बाद स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं। उनके साहस को देखते हुए भारतीय पायलट संघ समेत कई लोगों ने उन्हें राष्ट्रीय बहादुरी सम्मान देने की मांग की है।

यह भी पढ़ें : मुल्लांपुर वनडे के बाद ICC की बड़ी स्ट्राइक, मैच हारने के बाद भारतीय टीम पर लगा…

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments