बंगाली सिनेमा की मशहूर अभिनेत्री कोयल मल्लिक(Koel Mallick) ने अब औपचारिक रूप से भारतीय जनता पार्टी (BJP) का दामन थाम लिया है। कोयल का असली नाम रुक्मिणी मल्लिक है। सोमवार को उन्होंने कोलकाता स्थित BJP कार्यालय में पार्टी की सदस्यता ली है। यह कदम BJP की ओर से उन्हें पश्चिम बंगाल की खाली राज्यसभा सीट के उपचुनाव के लिए उम्मीदवार बनाए जाने के एक दिन बाद आया है।
कोयल मल्लिक मशहूर अभिनेता रंजीत मल्लिक की बेटी हैं और लंबे समय तक बंगाली फिल्मों में सक्रिय रही हैं। इसी साल वह राजनीति में भी आईं और TMC के समर्थन से राज्यसभा पहुंचीं। हालांकि, 16 जुलाई को उन्होंने राज्यसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। उनके इस्तीफे के बाद पश्चिम बंगाल की यह सीट खाली हो गई थी। अब BJP ने उसी सीट से उन्हें अपना उम्मीदवार बनाया है।
बोलीं- लोगों के लिए काम करना चाहती हूं
BJP में शामिल होने के बाद कोयल ने कहा कि संसद के उच्च सदन का हिस्सा बनकर जनता के लिए काम करने का अवसर मिलना उनके लिए सम्मान की बात है। उन्होंने पश्चिम बंगाल के विकास और रोजगार के क्षेत्र में योगदान देने की इच्छा जताई। कोयल ने यह भी कहा कि वह किसी दूसरी पार्टी या उसके नेताओं के खिलाफ नकारात्मक टिप्पणी नहीं करना चाहतीं और सकारात्मक काम पर ध्यान देंगी।
#WATCH | Kolkata: Former Trinamool Congress (TMC) MP Rukmini Mallick, popularly known as actress Koel Mallick, officially joins the BJP in Kolkata.
The Bharatiya Janata Party has announced her as its candidate for the upcoming Rajya Sabha by-election in West Bengal.
(Source: West Bengal BJP)
— ANI (@ANI) October 5, 2026

