HomeBreaking Newsप्रेमानंद महाराज के शिष्य की मौत का रहस्य गहराया, नए CCTV फुटेज...

प्रेमानंद महाराज के शिष्य की मौत का रहस्य गहराया, नए CCTV फुटेज ने उड़ाए होश!

वृंदावन स्थित प्रेमानंद महाराज(Premanand Maharaj) के ‘गुरु कृपा कुंज’ आश्रम में रसिक दुलारी शरण उर्फ दीपक लोधी की संदिग्ध मौत का मामला लगातार चर्चा में है। अब घटना से जुड़ा एक नया CCTV फुटेज सामने आया है, जिसके बाद मौत से पहले की परिस्थितियों को लेकर कई सवाल उठने लगे हैं। सामने आए वीडियो के आधार पर दावा किया जा रहा है कि दीपक खुद को गंभीर रूप से घायल करने के बाद सीढ़ियों से ऊपर जाता हुआ नजर आता है। इसके बाद उसके चौथी मंजिल से नीचे गिरने की बात कही जा रही है।

हालांकि, पुलिस की जांच पूरी होने तक इस पूरे घटनाक्रम की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। फुटेज सामने आने के बाद जांच में यह सवाल अहम हो गया है कि आखिर दीपक ने कथित तौर पर खुद को नुकसान क्यों पहुंचाया। क्या वह किसी तरह के दबाव या परेशानी से गुजर रहा था या घटना के पीछे कोई अन्य वजह थी? इन सवालों का जवाब फिलहाल जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।

नौ दिन बाद ट्रस्ट ने जारी किया बयान

घटना के करीब नौ दिन बाद ‘राधा केलि कुंज ट्रस्ट’ की ओर से सोशल मीडिया पर एक आधिकारिक अपील सामने आई। ट्रस्ट ने घटना पर दुख जताते हुए कहा कि इससे महाराज जी और आश्रम से जुड़े सभी लोग बेहद आहत हैं।

ट्रस्ट ने दीपक के परिवार के प्रति संवेदना जताई और पुलिस प्रशासन को निष्पक्ष एवं तथ्यपरक जांच में पूरा सहयोग देने की बात कही। साथ ही श्रद्धालुओं और आम लोगों से अपील की गई कि बिना आधिकारिक पुष्टि के अफवाहों पर भरोसा न करें और आश्रम या महाराज जी की छवि को नुकसान पहुंचाने वाले प्रचार से बचें।

पुलिस कार्रवाई पर उठे सवाल

इस पूरे मामले में स्थानीय प्रशासन और पुलिस के कामकाज पर भी सवाल उठाए जा रहे हैं। मृतक के परिवार और स्थानीय लोगों में इस बात को लेकर भारी आक्रोश है कि पुलिस ने अब तक उचित कानूनी धाराओं के तहत मामला दर्ज क्यों नहीं किया है।

लोगों का मानना ​​है कि अगर आश्रम प्रबंधन ने शुरुआत में ही स्थिति स्पष्ट कर दी होती तो विवाद इतना नहीं बढ़ता। अब, नए CCTV फुटेज सामने आने से यह साफ हो गया है कि दीपक लोधी की मौत से पहले आश्रम में कई अहम घटनाएं हुई थीं। हालांकि, उनके इस कठोर कदम के पीछे की वजह और क्या इसमें कोई साजिश या मानसिक दबाव शामिल था

यह भी पढ़ें : IGI एयरपोर्ट पर कस्टम्स का बड़ा एक्शन, बैंकॉक से आए यात्री के पास से जब्त हुई ₹3 करोड़…

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments