HomeBreaking Newsमुंबई में ऑनलाइन फ्री फायर गेम ID को लेकर खूनी खेल, युवक...

मुंबई में ऑनलाइन फ्री फायर गेम ID को लेकर खूनी खेल, युवक पर चाकू से हमला, 3 आरोपी गिरफ्तार

मुंबई(Mumbai) के सांताक्रूज ईस्ट के कलिना इलाके में ऑनलाइन गेम Free Fire की ID को लेकर हुआ विवाद हिंसक हो गया। आरोप है कि बहस के दौरान एक युवक के गले पर चाकू से हमला कर उसकी हत्या की कोशिश की गई। घटना 30 सितंबर की रात करीब 1:30 बजे कुंची कुरवे नगर स्थित सेंट रॉक चर्च की सीढ़ियों के पास हुई। पुलिस ने इस मामले में अब तक तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, दिलशाद शाह अपने कुछ दोस्तों के साथ चर्च की सीढ़ियों पर बैठा था।

इसी दौरान उसके भाई सलमान फारुक शाह का परिचित अरबेज शाह से फोन पर विवाद हुआ। शुरुआती शिकायत में बताया गया है कि दोनों के बीच Free Fire गेम की ID को लेकर बहस हुई थी। सलमान ने मामले को शांत कराने के इरादे से अरबेज को अपने भाई दिलशाद का मोबाइल नंबर दे दिया। इसके बाद दिलशाद के फोन पर कॉल आई। फोन उसके दोस्त समीर ने उठाया। कुछ देर बाद समीर ने सलमान को जानकारी दी कि दिलशाद के गले पर चाकू से हमला हुआ है।

एंबुलेंस में मिला घायल भाई

सलमान जब कलिना पहुंचे तो रास्ते में उन्हें एक एंबुलेंस दिखाई दी। उसमें दिलशाद के साथ परवेज और अरबेज भी मौजूद थे। दिलशाद के गले से खून निकल रहा था और उसे गंभीर चोट लगी थी। शिकायत के अनुसार, बताया गया कि उस पर चाकू से वार किया गया था।

Facebook ID को लेकर हुई गलतफहमी

पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया कि अरबेज को कथित तौर पर गलतफहमी थी कि सलमान और दिलशाद उसकी Facebook ID का इस्तेमाल कर Free Fire खेल रहे हैं। इसी बात को लेकर विवाद बढ़ने और हमला किए जाने का आरोप है।

मामले में BNS की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने मुसाहिद वकील अहमद खान, अरबेज शाह और कौसर अली जमेल शाह को गिरफ्तार किया है। शिकायत में अनस सय्यद का नाम भी आरोपी के तौर पर दर्ज है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें : अभिषेक शर्मा ने तोड़ा गुरु युवराज सिंह का रिकॉर्ड… Virat Kohli को भी…

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments