Al Qaeda supports Flydubai Co-Piolet: फ्लाईदुबई की फ्लाइट FZ1073 में सामने आई गंभीर घटना ने अब एक नया मोड़ ले लिया है। न्यूयॉर्क पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक, अल-कायदा से जुड़े समर्थकों के एक हालिया साप्ताहिक प्रकाशन में इस घटना का जिक्र करते हुए को-पायलट हमाम अल-हमामी की कथित तौर पर तारीफ की गई है रिपोर्ट के अनुसार, संगठन से जुड़े प्रकाशन में भविष्य में इस तरह की और घटनाओं को अंजाम देने की बात कही गई है।
टेलीग्राम चैनलों पर शेयर हुई सामग्री
रिपोर्ट में दावा किया गया है कि यह सामग्री अल-कायदा समर्थक टेलीग्राम चैनलों पर शेयर की गई थी, हालांकि बाद में इसे हटा दिया गया। अरबी भाषा में प्रकाशित कथित लेख में 11 सितंबर 2001 के अमेरिका में हुए 9/11 हमलों का भी जिक्र है।
अमेरिकी और इजरायली विमानों को निशाना बनाने की अपील
रिपोर्ट के मुताबिक, लेख में अमेरिका और इजरायल के नागरिकों को ले जाने वाले विमानों को निशाना बनाने की अपील की गई। इसमें 9/11 हमलों की तस्वीर के साथ फ्लाईदुबई की घटना का जिक्र किया गया। ऐसी सामग्री को सुरक्षा एजेंसियों के लिए गंभीर चिंता माना जा रहा है।
फ्लाईदुबई की फ्लाइट में आखिर क्या हुआ था?
फ्लाईदुबई की फ्लाइट FZ1073 दुबई से तेल अवीव जा रही थी। विमान में 170 से ज्यादा यात्री और क्रू सदस्य सवार थे। रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार, सऊदी अरब के हवाई क्षेत्र से गुजरते समय विमान ने अचानक तेज मोड़ लिया और कुछ ही समय में करीब 16,000 फीट से ज्यादा नीचे गिर गया। इस दौरान विमान से इमरजेंसी और हाईजैकिंग के कोड भेजे गए।
तबूक में कराई गई विमान की सुरक्षित लैंडिंग
हालात बिगड़ने के बाद विमान का रुख बदला गया और उसे सऊदी अरब के तबूक में सुरक्षित उतारा गया। शुरुआती जानकारी के बाद घटना को लेकर कई सवाल उठे और बाद में कॉकपिट के अंदर हुई पूरी घटना सामने आई।
को-पायलट ने कैप्टन पर किया था हमला
जांच के दौरान सामने आया कि कॉकपिट में मौजूद को-पायलट हमाम अल-हमामी ने कैप्टन स्मित मच्छार पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया था। रिपोर्ट के अनुसार, हमले में कॉकपिट में आपात स्थिति के लिए रखी गई कुल्हाड़ी का इस्तेमाल किया गया।
यात्रियों ने को-पायलट को काबू में किया
हमले के बाद घायल कैप्टन ने किसी तरह कॉकपिट का दरवाजा खोला। इसके बाद कुछ यात्री कॉकपिट के अंदर पहुंचे और को-पायलट को काबू में किया। इसके बाद स्थिति को संभाला गया और विमान को सुरक्षित रूप से उतारा गया।
Read More:
घुसपैठ-ड्रग तस्करी पर भारत ने पाकिस्तान को सुनाई खरी-खरी, हाई कमीशन के कार्यवाहक प्रमुख को किया तलब

