उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में एक स्कूल प्रबंधक और महिला शिक्षिका के बीच बातचीत का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई की है। रविंद्रनगर धूस थाना क्षेत्र के सरस्वती चौक स्थित द रेनबो लोरेटो स्कूल के प्रबंधक दिनेश राय पर महिला शिक्षिका से कथित तौर पर शारीरिक संबंध बनाने का दबाव डालने और धमकी देने के आरोप लगे हैं। शिक्षिका की शिकायत के बाद पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी प्रबंधक को गिरफ्तार कर लिया।
@kushinagarpol @dm_kushinagar pic.twitter.com/hbCj7sN92Y
— Sunil Yadav (@sunilyadav21) October 2, 2026
वीडियो में शिक्षिका का विरोध
सोशल मीडिया पर सामने आए पांच मिनट से अधिक लंबे वीडियो में स्कूल प्रबंधक और महिला शिक्षिका के बीच बातचीत दिखाई दे रही है। रिपोर्ट के मुताबिक, बातचीत के दौरान प्रबंधक महिला शिक्षिका से शारीरिक संबंध बनाने की बात करता सुनाई देता है। वीडियो में वह अपनी पत्नी की तबीयत खराब होने का हवाला देते हुए शिक्षिका के साथ संबंध बनाने की बात कहता है। महिला शिक्षिका इसका विरोध करती नजर आती है और प्रबंधक से इस तरह की बात नहीं करने को कहती है। वीडियो में प्रबंधक के महिला के करीब जाने और उसे छूने का प्रयास करने का भी दावा किया गया है।
बताया जा रहा है कि शिक्षिका ने यह बातचीत अपने मोबाइल फोन से रिकॉर्ड की थी। बाद में वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
सोशल मीडिया के माध्यम से यौन उत्पीड़न व धमकी देने आदि के संबंध में पोस्ट संज्ञान में आया था। जिसके सम्बन्ध में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर अभि0 दिनेश राय पुत्र शारदा राय निवासी मोतीछापर थाना रविन्द्रनगर धूस जनपद कुशीनगर को गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है। pic.twitter.com/hcYRJBuO12
— Kushinagar Police (@kushinagarpol) October 2, 2026
शिकायत के बाद दर्ज हुई FIR
वीडियो सामने आने के बाद महिला शिक्षिका ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत में स्कूल प्रबंधक पर यौन उत्पीड़न और धमकी देने के आरोप लगाए गए। पुलिस ने शिकायत और वायरल वीडियो को जांच के दायरे में लेते हुए मुकदमा दर्ज किया। पुलिस के अनुसार, मामले में FIR संख्या 160/2026 दर्ज की गई है। आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 75, 115(2) और 351(3) के तहत कार्रवाई की गई है। ये धाराएं क्रमशः यौन उत्पीड़न, स्वेच्छा से चोट पहुंचाने और आपराधिक धमकी से संबंधित हैं।
पुलिस ने स्कूल प्रबंधक को किया गिरफ्तार
मामले में पुलिस ने स्कूल प्रबंधक दिनेश राय को गिरफ्तार कर लिया है। रविंद्रनगर थानाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह के मुताबिक, सोशल मीडिया के जरिए यौन उत्पीड़न और धमकी से संबंधित वीडियो वायरल होने की जानकारी मिली थी। शिकायत प्राप्त होने के बाद मुकदमा दर्ज किया गया और आरोपी को गिरफ्तार किया गया। पुलिस का कहना है कि मामले की आगे जांच की जा रही है। वायरल वीडियो और शिकायत में लगाए गए आरोपों की पुष्टि जांच के दौरान सामने आने वाले साक्ष्यों के आधार पर की जाएगी। गिरफ्तारी के बाद आरोपी के खिलाफ निर्धारित कानूनी प्रक्रिया जारी है।
Read More
इंजन के अंदर छिपा था 6 फीट का अजगर… CNG भरवाने पहुंचे ट्रक चालक के उड़े होश, देखें कैसे बची जान!


[…] […]
[…] […]