HomeBreaking Newsत्योहारों से पहले महंगाई का झटका! कमर्शियल LPG सिलेंडर ₹62.50 हुआ महंगा...

त्योहारों से पहले महंगाई का झटका! कमर्शियल LPG सिलेंडर ₹62.50 हुआ महंगा…

अक्टूबर का महीना शुरू होते ही कमर्शियल LPG सिलेंडर(LPG cylinder) इस्तेमाल करने वाले कारोबारियों को झटका लगा है। देश की सरकारी ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने 19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडर की कीमत में 62.50 रुपये की बढ़ोतरी की है। नई दरें 1 अक्टूबर 2026 से देशभर में लागू हो गई हैं। खास बात यह है कि इसी महीने दशहरा और उसके बाद दिवाली जैसे बड़े त्योहार आने वाले हैं, ऐसे में होटल, रेस्टोरेंट और मिठाई कारोबार से जुड़े लोगों का खर्च बढ़ सकता है।

बढ़ोतरी के बाद दिल्ली में 19 किलो के कमर्शियल सिलेंडर की कीमत 2,810 रुपये हो गई है। इससे पहले इसकी कीमत 2,747.50 रुपये थी। कोलकाता के पास हावड़ा में सिलेंडर अब 2,959 रुपये का हो गया है जबकि पिछली कीमत 2,884 रुपये थी। यानी यहां 75 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। तमिलनाडु के कुन्नूर में 19 किलो सिलेंडर का नया रेट 2,941.50 रुपये है। वहीं मुंबई में कीमत बढ़कर 2,764.54 रुपये हो गई है। वहां पहले यह सिलेंडर 2,701 रुपये में मिल रहा था।

सितंबर में भी बढ़े थे दाम

कमर्शियल LPG की कीमतों में यह लगातार दूसरी बढ़ोतरी है। इससे पहले 1 सितंबर 2026 को सरकारी तेल कंपनियों IOC, HPCL और BPCL ने 19 किलो वाले सिलेंडर की कीमत 9.50 रुपये बढ़ाई थी।

अगस्त में मिली थी बड़ी राहत

इससे पहले अगस्त की शुरुआत में कमर्शियल सिलेंडर के दाम में 209 रुपये की बड़ी कटौती की गई थी। हालांकि, उस समय भी घरेलू इस्तेमाल वाले 14.2 किलो LPG सिलेंडर की कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ था।

इस नई बढ़ोतरी का सीधा असर मुख्य रूप से उन कारोबारों पर पड़ सकता है, जहां खाना पकाने के लिए कमर्शियल LPG का नियमित इस्तेमाल होता है।

यह भी पढ़ें : फ्लाईदुबई में मचा हड़कंप! यात्री ने कहा- ‘मैंने आतंकी को पकड़ा…’, नेतन्याहू को…

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments