HomeBreaking Newsफ्लाईदुबई में मचा हड़कंप! यात्री ने कहा- ‘मैंने आतंकी को पकड़ा...’, नेतन्याहू...

फ्लाईदुबई में मचा हड़कंप! यात्री ने कहा- ‘मैंने आतंकी को पकड़ा…’, नेतन्याहू को सुनाई पूरी कहानी

दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई(Flydubai flight) की एक उड़ान में कॉकपिट के अंदर हुई घटना ने यात्रियों की सुरक्षा को गंभीर खतरे में डाल दिया था। विमान में मौजूद इजरायली यात्री यानिव ने बताया कि वह एक अन्य यात्री के साथ कॉकपिट तक पहुंचा। वहां उन्होंने पायलट को दरवाजे के पास घायल हालत में देखा। यानिव के मुताबिक, उसने कथित हमलावर को पायलट की सीटों के बीच विमान के नियंत्रण के पास देखा और उसे वहां से हटाने में मदद की।

यानिव ने बताया कि कथित हमलावर विमान के कंट्रोल सिस्टम को नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर रहा था। उसे काबू करने के बाद यानिव ने दूसरे यात्रियों से भी मदद मांगी। कुछ देर बाद उसने देखा कि विमान एक तरफ तेजी से झुक रहा है। इसके बाद वह दोबारा कॉकपिट में पहुंचा और नियंत्रण संभालकर विमान को ऊपर उठाने की कोशिश की। यानिव के मुताबिक, उसे विमान के नियंत्रण को संभालने की बुनियादी जानकारी थी। उसने बताया कि विमान हादसों पर आधारित डॉक्यूमेंट्री सीरीज ‘Mayday’ देखने के कारण उसे उस वक्त कुछ जरूरी बातें याद थीं।

घायल पायलट ने दोबारा संभाली कमान

यानिव के मुताबिक, उसके नियंत्रण संभालने के बाद विमान धीरे-धीरे स्थिर होने लगा। इसके बाद घायल पायलट ने उससे कहा कि वह आगे की उड़ान खुद संभाल सकता है। पायलट ने दोबारा विमान की कमान अपने हाथ में ले ली।

घटना के बाद विमान को सऊदी अरब के तबुक की ओर मोड़ा गया, जहां उसकी आपात लैंडिंग कराई गई। रिपोर्टों के मुताबिक, हमले में भारतीय नागरिक बताए जा रहे पायलट को गंभीर चोटें आई थीं।

यात्रियों और क्रू की हुई सराहना

बचाव उड़ान करीब 180 यात्रियों को लेकर इजराइल के बेन गुरियन एयरपोर्ट पहुंची। प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने वहां यानिव से घटना की जानकारी ली और यात्रियों तथा क्रू के साहस की सराहना की। उन्होंने कहा कि उनकी कार्रवाई से एक संभावित बड़ी त्रासदी को टालने में मदद मिली।

यह भी पढ़ें : 400+ का वर्ल्ड रिकॉर्ड, ODI में सबसे बड़ा रन चेज! भारत ने रचा इतिहास…

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments