HomeBreaking News174 जिंदगियां बचाने वाले कैप्टन स्मित मच्छार को PM मोदी का सलाम,...

174 जिंदगियां बचाने वाले कैप्टन स्मित मच्छार को PM मोदी का सलाम, बोले-“हीरो हैं आप!”

दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की एक उड़ान में उस समय बेहद गंभीर स्थिति पैदा हो गई, जब को-पायलट ने भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार(Smit Machhar) पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में घायल होने के बावजूद कैप्टन स्मित ने हिम्मत नहीं छोड़ी और विमान का नियंत्रण अपने हाथ में बनाए रखा। उनकी सूझबूझ से विमान में सवार 174 यात्रियों समेत अन्य लोगों की जान बचाने में मदद मिली।

फ्लाइट ट्रैकिंग प्लेटफॉर्म Flightradar24 के आंकड़ों के अनुसार, हमले के दौरान बोइंग 737 MAX विमान अचानक तेजी से नीचे जाने लगा। विमान करीब 30,875 फीट की ऊंचाई से महज 29 सेकंड में लगभग 16,750 फीट तक नीचे आ गया। इस बेहद खतरनाक स्थिति में कैप्टन स्मित ने विमान को संभाला और करीब 14 हजार फीट की ऊंचाई के आसपास उसे स्थिर करने में कामयाबी हासिल की।

PM मोदी ने बताया ‘हीरो’

घटना के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कैप्टन स्मित की बहादुरी की सराहना की। उन्होंने कहा कि गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद स्मित ने यात्रियों की सुरक्षा के लिए असाधारण साहस दिखाया और एक बड़ी त्रासदी को टालने में अहम भूमिका निभाई।

इजराइली PM ने कैप्टन स्मित को बताया हीरो

फ्लाईदुबई की इस उड़ान में कुल 174 यात्री सवार थे, जिनमें 166 इजराइली नागरिक शामिल थे। घटना के बाद इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने एक वीडियो संदेश जारी कर पूरे मामले की जानकारी साझा की। उन्होंने मुश्किल हालात में विमान को संभालने वाले भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार की बहादुरी की भी प्रशंसा की।

मुंबई से पायलट बनने तक का सफर

35 वर्षीय कैप्टन स्मित मच्छार मुंबई के घाटकोपर के रहने वाले हैं। उन्होंने न्यूजीलैंड में कमर्शियल पायलट लाइसेंस की ट्रेनिंग ली और गुरुग्राम के मानेसर स्थित FSTC में बोइंग 737 की टाइप रेटिंग पूरी की। 2023 तक वह करीब एक दशक तक स्पाइसजेट के साथ भी काम कर चुके हैं।

कैप्टन स्मित के भाई भी पायलट हैं और फ्लाईदुबई के लिए उड़ान भरते हैं। उन्हें ट्रेनिंग देने वाले वरिष्ठ पायलट के मुताबिक, स्मित शांत स्वभाव के हैं और नई चीजें सीखने के लिए हमेशा तैयार रहते हैं। घटना के बाद उनके जल्द स्वस्थ होने की उम्मीद जताई गई है।

यह भी पढ़ें : ₹10 से खरीदें डिजिटल चांदी, JioFinance ने लॉन्च किया JioSilver…

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments