HomeBreaking Newsट्रंप के AI सेफ्टी समझौते में बड़ी चूक, ‘United States’ की जगह...

ट्रंप के AI सेफ्टी समझौते में बड़ी चूक, ‘United States’ की जगह लिखा…

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और टेक्नोलॉजी जगत की बड़ी कंपनियों के प्रमुखों के बीच AI को सुरक्षित बनाने को लेकर हुए समझौते के बाद एक छोटी-सी गलती चर्चा में आ गई। जिस आधिकारिक दस्तावेज में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के जोखिमों से निपटने और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की बात कही गई थी, उसी में अमेरिका के नाम की स्पेलिंग गलत लिखी मिली। सोशल मीडिया यूजर्स ने दस्तावेज की इस गलती को तुरंत पकड़ लिया।

AI सुरक्षा पर जुटे टेक जगत के बड़े नाम

ट्रंप की मौजूदगी में हुए इस समझौते में AI सिस्टम के जोखिमों की निगरानी, सुरक्षा उपायों को मजबूत करने और स्वतंत्र मूल्यांकन जैसी व्यवस्थाओं पर जोर दिया गया। समझौते से जुड़े दस्तावेज में Anthropic के CEO डारियो अमोडेई, OpenAI के ग्रेग ब्रॉकमैन, Google के सुंदर पिचाई, Meta के मार्क जुकरबर्ग, Elon Musk और Nvidia के जेनसन हुआंग समेत टेक जगत के प्रमुख नाम शामिल थे। समझौते का उद्देश्य AI तकनीक को आगे बढ़ाते हुए उससे जुड़े संभावित जोखिमों की पहचान और प्रबंधन के लिए कंपनियों की जिम्मेदारी को मजबूत करना है।

दस्तावेज में हुई अमेरिका के नाम की गलती

समझौते के आधिकारिक दस्तावेज में जहां “President of the United States” लिखा जाना चाहिए था, वहां “President of the Unites States” दर्ज हो गया। यानी “United” शब्द की जगह “Unites” लिख दिया गया। यह छोटी-सी टाइपो सोशल मीडिया यूजर्स की नजर से नहीं बच सकी। इसके बाद लोगों ने इसे लेकर अलग-अलग अंदाज में टिप्पणियां करनी शुरू कर दीं। एक यूजर ने मजाक में लिखा कि कहीं अगला कार्यकारी आदेश अमेरिका का नाम बदलकर “Unites States” करने का न आ जाए। एक अन्य यूजर ने दस्तावेज जारी करने से पहले बेहतर प्रूफरीडिंग की सलाह दी।

AI के फायदे के साथ जोखिमों पर भी चर्चा

दस्तावेज में हुई गलती से अलग, बैठक का मुख्य मुद्दा AI सुरक्षा रहा। Meta CEO मार्क जुकरबर्ग ने कहा कि इस तरह की पहल का उद्देश्य लोगों और ग्राहकों में यह भरोसा पैदा करना है कि AI सिस्टम अपेक्षित तरीके से काम करें। Google CEO सुंदर पिचाई ने AI के फायदों के साथ उससे जुड़े जोखिमों को भी गंभीरता से लेने की बात कही। वहीं Anthropic CEO डारियो अमोडेई ने AI की संभावनाओं के साथ उसके वास्तविक जोखिमों पर ध्यान देने की जरूरत बताई। Nvidia CEO जेनसन हुआंग ने भी तकनीकी प्रगति और सुरक्षा को साथ लेकर चलने की बात कही।

इस तरह समझौते का केंद्र AI की सुरक्षित और जिम्मेदार दिशा में प्रगति था, लेकिन आधिकारिक दस्तावेज में अमेरिका के नाम की एक छोटी स्पेलिंग गलती सोशल मीडिया पर अलग से चर्चा का विषय बन गई।

Ram Janam Chauhan
Ram Janam Chauhanhttp://mhone.in
राम जनम चौहान वर्तमान में MH One News के साथ जुड़े हुए हैं। वे मुख्य रूप से पॉलिटिक्स और नेशनल न्यूज़ को कवर करते हैं। उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत दैनिक जागरण संस्थान के साथ की। इसके अलावा Zee Media और India News में इंटर्नशिप की है। राम जनम चौहान ने डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज (गोकलपुरी, दिल्ली) से पत्रकारिता एवं जनसंचार (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments