HomeBreaking Newsएशियन गेम्स में भारत का 'गोल्डन डे', शूटिंग-तीरंदाजी में 4 गोल्ड के...

एशियन गेम्स में भारत का ‘गोल्डन डे’, शूटिंग-तीरंदाजी में 4 गोल्ड के साथ 58 मेडल, देखें पूरी विजेता लिस्ट

Asian Games 2026: एशियन गेम्स 2026 में 30 सितंबर भारत के लिए बेहद खास रहा। शूटिंग और तीरंदाजी में भारतीय खिलाड़ियों ने चार गोल्ड मेडल अपने नाम किए। इसके साथ भारत के कुल पदकों की संख्या *58* हो गई, जिसमें *10 गोल्ड, 21 सिल्वर और 27 ब्रॉन्ज* शामिल हैं। भारत मेडल टैली में 7वें स्थान पर पहुंच गया है, जबकि चीन सबसे ज्यादा पदकों के साथ शीर्ष पर है।

पुरुष कंपाउंड टीम ने जीता गोल्ड

कुशल दलाल, साहिल जाधव और गणेश मणि रत्नम की भारतीय पुरुष कंपाउंड टीम ने चीन को 238-237 से हराकर स्वर्ण पदक जीता। इस जीत के साथ भारत ने कंपाउंड तीरंदाजी में गोल्ड की हैट्रिक पूरी की।

मिक्स्ड कंपाउंड टीम भी बनी चैंपियन

चिकिथा तनिपार्थी और साहिल जाधव की जोड़ी ने दक्षिण कोरिया को शूट-ऑफ में हराकर मिक्स्ड कंपाउंड टीम का गोल्ड जीता। इस जीत के साथ भारत ने 2028 लॉस एंजिल्स ओलंपिक के लिए कोटा स्थान भी हासिल किया।

महिला कंपाउंड टीम का भी दबदबा

ज्योति सुरेखा वेन्नम, चिकिथा तनिपार्थी और पृथिका प्रदीप ने चीन को 238-234 से हराकर महिला कंपाउंड टीम का स्वर्ण जीता। इस जीत के साथ भारत ने इस स्पर्धा में अपना खिताब बरकरार रखा और विश्व रिकॉर्ड स्कोर की बराबरी की।

नीरू ढांडा-काइनान चेनाई की जोड़ी ने जीता गोल्ड

मिक्स्ड ट्रैप टीम स्पर्धा में नीरू ढांडा और काइनान चेनाई ने भारत को एक और स्वर्ण दिलाया। नीरू के लिए यह 24 घंटे के भीतर दूसरा गोल्ड रहा। भारतीय जोड़ी ने 34 हिट्स का एशियाई खेल रिकॉर्ड बनाया।

भारत की मेडल टैली

  • गोल्ड 10

  • सिल्वर 21

  • ब्रॉन्ज 27

  • कुल मेडल 58

  • मेडल टैली में स्थान 7वां

भारत के पदक विजेताओं की पूरी लिस्ट

  • इलावेनिल वलारिवन, सोनम मस्कर, विदर्शा विनोद — शूटिंग, महिला 10 मीटर एयर राइफल टीम — सिल्वर

  • इलावेनिल वलारिवन — शूटिंग, महिला 10 मीटर एयर राइफल — सिल्वर

  • रुद्राक्ष पाटिल, पार्थ माने, हिमांशु ढिल्लों — शूटिंग, पुरुष 10 मीटर एयर राइफल टीम — सिल्वर

  • हिमांशु ढिल्लों — शूटिंग, पुरुष 10 मीटर एयर राइफल — ब्रॉन्ज

  • रुद्राक्ष पाटिल — शूटिंग, पुरुष 10 मीटर एयर राइफल — ब्रॉन्ज

  • सुचिका तरियाल — मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स, महिला ट्रेडिशनल -60 किग्रा — ब्रॉन्ज

  • भारतीय महिला क्रिकेट टीम — क्रिकेट — गोल्ड

  • परिनाज धालीवाल, राइज़ा ढिल्लों, माहेश्वरी चौहान — शूटिंग, महिला स्कीट टीम — ब्रॉन्ज

  • अनंतजीत सिंह नरुका, भवतेघ सिंह गिल, मेराज अहमद खान — शूटिंग, पुरुष स्कीट टीम — ब्रॉन्ज

  • जय मीणा — सॉफ्ट टेनिस, पुरुष सिंगल्स — ब्रॉन्ज

  • मीराबाई चानू — वेटलिफ्टिंग, महिला 49 किग्रा — सिल्वर

  • भारतीय पुरुष बैडमिंटन टीम — बैडमिंटन — ब्रॉन्ज

  • सतनाम सिंह, सलमान खान — रोइंग, पुरुष डबल स्कल्स — ब्रॉन्ज

  • रोशिबिना देवी — वुशु, महिला 60 किग्रा सांडा — सिल्वर

  • अनंतजीत सिंह नरुका, परिनाज़ धालीवाल — शूटिंग, मिक्स्ड स्कीट टीम — ब्रॉन्ज

  • सीमा कुमारी — एथलेटिक्स, महिला 10,000 मीटर — ब्रॉन्ज

  • भारतीय टीम — एथलेटिक्स, मिक्स्ड 4×400 मीटर रिले — सिल्वर

  • ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर, रुद्राक्ष पाटिल, नीरज कुमार — शूटिंग, पुरुष 50 मीटर राइफल 3P टीम — सिल्वर

  • कमलजीत, सुरुचि सिंह — शूटिंग, मिक्स्ड टीम 10 मीटर एयर पिस्टल — गोल्ड

  • दिया चितले, मानुष शाह — टेबल टेनिस, मिक्स्ड डबल्स — ब्रॉन्ज

  • मनप्रीत कौर — एथलेटिक्स, शॉट पुट — ब्रॉन्ज

  • गुलवीर सिंह — एथलेटिक्स, पुरुष 10,000 मीटर — सिल्वर

  • बरनिका इलांगोवन — एथलेटिक्स, महिला पोल वॉल्ट — ब्रॉन्ज

  • सावन बेरवाल — एथलेटिक्स, पुरुष मैराथन — सिल्वर

  • विदर्शा विनोद, आशी चौकसे, तिलोत्तमा सेन — शूटिंग, महिला 50 मीटर राइफल 3P टीम — सिल्वर

  • जोशना चिनप्पा, वेलवन सेंथिलकुमार — स्क्वैश, मिक्स्ड डबल्स — ब्रॉन्ज

  • भारतीय महिला कबड्डी टीम — कबड्डी — गोल्ड

  • भारतीय पुरुष कबड्डी टीम — कबड्डी — गोल्ड

  • तेजिंदरपाल सिंह तूर — एथलेटिक्स, शॉट पुट — सिल्वर

  • प्राची चौधरी— एथलेटिक्स, महिला 400 मीटर — ब्रॉन्ज

  • अभय सिंह — स्क्वैश, पुरुष सिंगल्स — सिल्वर

  • अनाहत सिंह — स्क्वैश, महिला सिंगल्स — सिल्वर

  • हरिता भद्रा— एथलेटिक्स, महिला 200 मीटर — ब्रॉन्ज

  • एंसी सोजन— एथलेटिक्स, महिला लॉन्ग जंप — सिल्वर

  • तेजस्विन शंकर — एथलेटिक्स, डेकाथलॉन — ब्रॉन्ज

  • पारुल चौधरी — एथलेटिक्स, महिला 3000 मीटर स्टीपलचेज़ — ब्रॉन्ज

  • सर्वेश कुशारे — एथलेटिक्स, पुरुष हाई जंप — सिल्वर

  • पिंकी बलहारा — कुराश, महिला -78 किग्रा — ब्रॉन्ज

  • ईशा सिंह — शूटिंग, महिला 25 मीटर पिस्टल — सिल्वर

  • विथ्या रामराज — एथलेटिक्स, महिला 400 मीटर बाधा दौड़ — ब्रॉन्ज

  • गुलवीर सिंह — एथलेटिक्स, पुरुष 1500 मीटर — सिल्वर

  • पारुल चौधरी — एथलेटिक्स, महिला 5000 मीटर — ब्रॉन्ज

  • मुरली श्रीशंकर — एथलेटिक्स, पुरुष लॉन्ग जंप — सिल्वर

  • यश वीर सिंह — एथलेटिक्स, पुरुष भाला फेंक — सिल्वर

  • रोहित यादव — एथलेटिक्स, पुरुष भाला फेंक — ब्रॉन्ज

  • नीरू ढांडा, मनीषा कीर, आशिमा अहलावत — शूटिंग, महिला ट्रैप टीम — सिल्वर

  • नीरू ढांडा — शूटिंग, महिला ट्रैप — गोल्ड

  • नरेंद्र बेरवाल — मुक्केबाजी, पुरुष +90 किग्रा — ब्रॉन्ज

  • गुलवीर सिंह — एथलेटिक्स, पुरुष 5000 मीटर — ब्रॉन्ज

  • गुरिंदरवीर सिंह, स्नेहा एसएस, अनिमेष कुजूर, हरिता भद्रा — एथलेटिक्स, मिक्स्ड 4×100 मीटर रिले — ब्रॉन्ज

  • पूजा सिंह— एथलेटिक्स, महिला हाई जंप — ब्रॉन्ज

  • किरण पहल, पूवम्मा एमआर, प्राची चौधरी, विथ्या रामराज — एथलेटिक्स, महिला 4×400 मीटर रिले — गोल्ड

  • धर्मवीर चौधरी, मनु टीएस, जय कुमार, विशाल टीके — एथलेटिक्स, पुरुष 4×400 मीटर रिले — ब्रॉन्ज

  • चिकिथा तनिपार्थी, पृथिका प्रदीप, ज्योति सुरेखा वेन्नम — तीरंदाजी, महिला कंपाउंड टीम — गोल्ड

  • साहिल जाधव, चित्रिका त्रिपाठी — तीरंदाजी, मिक्स्ड कंपाउंड टीम — गोल्ड

  • प्रिया घंघास — बॉक्सिंग, महिला 60 किग्रा — ब्रॉन्ज

  • नीरू ढांडा, काइनान चेनाई — शूटिंग, मिक्स्ड ट्रैप टीम — गोल्ड

  • साहिल जाधव, कुशल दलाल, गणेश मणि रत्नम — तीरंदाजी, पुरुष कंपाउंड टीम — गोल्ड

केदारनाथ मार्ग पर बारिश-बर्फबारी का कहर, पैदल मार्ग बंद, 9 हजार श्रद्धालुओं का रेस्क्यू

Yogita Tyagi
Yogita Tyagihttps://mhone.in/
योगिता त्यागी एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें राजनीति, मनोरंजन, धर्म और लाइफस्टाइल विषयों में विशेष रुचि है। वर्तमान में वह Mhone News के राजनीतिक, धर्म और मनोरंजन सेक्शन के लिए सक्रिय रूप से लेखन कर रही हैं। डिजिटल मीडिया में तीन वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ, उन्होंने अपने करियर में कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों- जैसे दैनिक भास्कर, पंजाब केसरी, इंडिया डेली लाइव और ITV नेटवर्क में योगदान दिया है। योगिता ने गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय (GGSIPU) से मास कम्युनिकेशन और जर्नलिज्म में स्नातक की डिग्री प्राप्त की है, जिसने उनके डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में गहन, प्रभावशाली और विश्वसनीय लेखन की मजबूत नींव रखी है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments