Trump Calls Sundar Pichai Monster: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार को पत्रकारों से बातचीत के दौरान गूगल के CEO सुंदर पिचाई के लिए ऐसा शब्द इस्तेमाल किया, जिसने वहां मौजूद लोगों का ध्यान खींच लिया। ट्रंप ने पिचाई को “मॉन्स्टर” बताते हुए कहा कि वे इतने बड़े नाम होने के बावजूद लाइमलाइट से दूर रहते हैं।
ट्रंप ने गूगल CEO को बीच में टोका
बातचीत के दौरान ट्रंप ने सुंदर पिचाई को बोलने के लिए आमंत्रित किया। जैसे ही गूगल CEO ने जवाब देना शुरू किया, ट्रंप ने उन्हें बीच में रोक दिया और व्हाइट हाउस में मौजूद अधिकारियों तथा टेक जगत के बड़े लोगों के कद और प्रभाव का जिक्र करने लगे।
ट्रंप ने की सुंदर पिचाई की अजीब तारीफ
पिचाई की ओर इशारा करते हुए ट्रंप ने कहा, “यह आदमी एक मॉन्स्टर है, और कोई उन्हें जानता भी नहीं। कितनी बढ़िया ज़िंदगी है! मॉन्स्टर होना और इन सब चीज़ों से न गुज़रना।” ट्रंप की यह टिप्पणी पिचाई के बड़े कारोबारी प्रभाव के बावजूद अपेक्षाकृत कम सार्वजनिक मौजूदगी को लेकर थी।
Trump: This guy (Sundar Pichai) is a monster, and nobody knows him. What a great life! To be a Monster and not have to go through this. All you have to know is — sundarr! Sundar is his name. pic.twitter.com/smlS58lQdW https://t.co/1swuCa4RYT
— Nicholas Mugalli (@RealNickMugalli) September 29, 2026
नाम पर भी दिया रिएक्शन
इसके बाद ट्रंप ने पिचाई के नाम को लेकर भी टिप्पणी की। उन्होंने कहा, “आपको अंदाज़ा नहीं है कि ये लोग कौन हैं। ये दुनिया के सबसे बड़े लोग हैं। आपको पता नहीं है कि वे कौन हैं।” इसके बाद ट्रंप ने कहा, “आपको बस इतना जानना है- सुंदर! उनका नाम सुंदर है।”
क्या रहा पिचाई का रिएक्शन?
ट्रंप की टिप्पणी पर सुंदर पिचाई ने भी हल्के-फुल्के अंदाज में प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, “उम्मीद है कि यह ‘मैं एक मॉन्स्टर हूँ’ वाली बात से बेहतर टैगलाइन होगी!” उनके इस जवाब से बातचीत का माहौल मजाकिया हो गया।
क्या है मॉन्स्टर का मतलब?
टेक और कॉर्पोरेट जगत में ‘मॉन्स्टर’ शब्द का इस्तेमाल कभी-कभी गूगल की पैरेंट कंपनी अल्फाबेट के बड़े आकार और उसके प्रभाव को बताने के संदर्भ में भी किया जाता है। हालांकि, इस बातचीत में ट्रंप ने यह शब्द सीधे सुंदर पिचाई के लिए इस्तेमाल किया।
व्हाइट हाउस में हुई बैठक
यह बातचीत व्हाइट हाउस में टेक्नोलॉजी क्षेत्र के प्रमुख लोगों की हाई-प्रोफाइल बैठक के बाद हुई। बैठक में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और उससे जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा हुई। इसमें एंथ्रोपिक के CEO डारियो अमोदेई, OpenAI के प्रेसिडेंट ग्रेग ब्रॉकमैन, अमेजन के फाउंडर जेफ बेजोस और एलन मस्क शामिल थे। बैठक में Nvidia के CEO जेन्सेन हुआंग, Meta के CEO मार्क जुकरबर्ग और Microsoft के CEO सत्या नडेला भी मौजूद थे। एलन मस्क का X प्लेटफॉर्म अपना AI मॉडल ‘ग्रोk’ (Grok) विकसित कर चुका है।
सीटिंग चार्ट की हुई चर्चा
ट्रंप ने Truth Social पर बैठक का सीटिंग चार्ट भी साझा किया था। इसके मुताबिक Nvidia के CEO जेन्सेन हुआंग ट्रंप के दाईं ओर बैठे थे, जबकि एलन मस्क उनके बाईं ओर बैठे थे। इस हाई-प्रोफाइल बैठक में टेक्नोलॉजी और AI क्षेत्र के कई प्रमुख चेहरों की मौजूदगी रही।
Read More:

