HomeBreaking Newsकक्षा 9 की जारी हुई नई NCERT सोशल साइंस बुक, जानें कब...

कक्षा 9 की जारी हुई नई NCERT सोशल साइंस बुक, जानें कब और कहां से मिलेगी ये किताब…

NCERT ने कक्षा 9 के छात्रों के लिए सोशल साइंस(Social Science book) की नई पाठ्यपुस्तक का दूसरा भाग जारी किया है। किताब का नाम ‘Understanding Society-India and Beyond, Social Science Textbook for Grade 9, Part 2’ है। यह नई किताब कक्षा 9 के सोशल साइंस पाठ्यक्रम में किए जा रहे बदलावों का हिस्सा है। ये बदलाव राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 और नेशनल करिकुलम फ्रेमवर्क फॉर स्कूल एजुकेशन 2023 के अनुरूप किए जा रहे हैं।

कहां मिलेगी किताब ?

NCERT के मुताबिक छात्र, शिक्षक और अभिभावक किताब को अधिकृत माध्यमों से प्राप्त कर सकते हैं। इसकी डिजिटल सामग्री NCERT की आधिकारिक वेबसाइट पर भी उपलब्ध कराई जा रही है। NCERT की वेबसाइट पर पाठ्यपुस्तकों के लिए अलग सेक्शन मौजूद है।

इतिहास और समाज को नए तरीके से समझने पर जोर

नई किताब में सामाजिक विज्ञान को केवल घटनाओं और तारीखों तक सीमित रखने के बजाय समाज में आए बदलावों, संघर्षों और अलग-अलग समुदायों की भूमिका को समझाने पर जोर दिया गया है। पाठ्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में इतिहास, समाज, राजनीति और संस्कृति को समझने के साथ-साथ तर्कपूर्ण सोच विकसित करना भी है।

‘प्रतिरोध और लचीलापन’ पर भी अध्याय

किताब में ‘Resistance and Resilience (1000-1700)’ जैसे विषय के जरिए भारतीय इतिहास के अलग-अलग दौर में हुए संघर्षों और प्रतिरोध की घटनाओं को समझाया गया है। इसमें विभिन्न क्षेत्रों और समुदायों के ऐतिहासिक अनुभवों को शामिल किया गया है। पाठ्यपुस्तक में जाटों के विद्रोह, रानी नायकी देवी और रानी अब्बक्का चौटा जैसी ऐतिहासिक शख्सियतों का उल्लेख भी किया गया है।

इसके अलावा सिख इतिहास और सिख गुरुओं की शहादत से जुड़े महत्वपूर्ण प्रसंगों को भी पाठ्यक्रम का हिस्सा बनाया गया है। इस तरह नई किताब विद्यार्थियों को भारतीय समाज और इतिहास को अलग-अलग दृष्टिकोणों से समझने का अवसर देती है।

यह भी पढ़ें : एशियन गेम्स में किसान परिवार की बेटी नीरू ढांडा ने रचा इतिहास, ट्रैप शूटिंग का जीता गोल्ड…

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments