HomeBreaking News'अब बुर्का पहनो और पूजा बंद करो...' लखनऊ में धर्मांतरण की कोशिश,...

‘अब बुर्का पहनो और पूजा बंद करो…’ लखनऊ में धर्मांतरण की कोशिश, शाहनवाज समेत तीन आरोपियों पर केस दर्ज

लखनऊ के महिलाबाद इलाके में एक युवती ने नाबालिग उम्र के दौरान यौन शोषण, ब्लैकमेल और धर्म परिवर्तन के दबाव को लेकर शिकायत दर्ज कराई है। पीड़िता का आरोप है कि जब वह 16-17 साल की थी, तब शाहनवाज नाम के युवक ने उसकी इच्छा के खिलाफ उसकी मांग में सिंदूर भरकर फोटो खींच ली थी। बाद में इसी तस्वीर का इस्तेमाल उसे डराने-धमकाने के लिए किया गया।

घर के बाहर सिंदूर भरकर फोटो लेने का आरोप

शिकायत के मुताबिक, पीड़िता उस समय 11वीं कक्षा में पढ़ती थी। उसका आरोप है कि 1 जनवरी 2021 को शाहनवाज ने उसके घर के बाहर जबरन उसकी मांग में सिंदूर भर दिया और इसकी तस्वीर अपने पास रख ली। पीड़िता का दावा है कि जब उसने इस हरकत का विरोध किया तो आरोपी ने तस्वीर सार्वजनिक करने की धमकी दी। इसके अलावा उसे और उसके परिवार को नुकसान पहुंचाने की धमकी देकर कथित तौर पर चुप रहने के लिए मजबूर करने की कोशिश की गई। शिकायत में परिवार को गायब करवाने की धमकी दिए जाने का भी आरोप लगाया गया है।

जबरन संबंध और धर्म बदलने का दबाव

पीड़िता ने शिकायत में आरोप लगाया है कि उसके साथ कई बार उसकी इच्छा के खिलाफ शारीरिक संबंध बनाए गए। उसका कहना है कि बाद में उस पर धर्म परिवर्तन करने का दबाव बढ़ाया गया। आरोप के मुताबिक, उसे कलमा पढ़ने, हिंदू धर्म छोड़ने, बुर्का पहनने और देवी-देवताओं की पूजा बंद करने के लिए कहा गया। पीड़िता का यह भी आरोप है कि धर्म परिवर्तन कराने के लिए मौलाना को बुलाने की बात कही गई और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी गई।

तीन लोगों के खिलाफ शिकायत

शिकायत में पीड़िता ने आरोप लगाया है कि उसे जातिसूचक गालियां भी दी गईं। उसने बताया कि घटना के समय वह नाबालिग थी और महिलाबाद क्षेत्र की रहने वाली है। पीड़िता ने महिलाबाद थाने में शाहनवाज के अलावा सीराज और शाहरूख के खिलाफ शिकायत दी है। शिकायत में यौन शोषण, धमकी, ब्लैकमेल और धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाने समेत कई आरोप लगाए गए हैं। मामले में पुलिस शिकायत में लगाए गए आरोपों और घटनाक्रम से जुड़े तथ्यों की जांच कर रही है।

Read More

सुप्रीम कोर्ट ने लगाया यूपी सरकार पर 10 लाख का जुर्माना, संभल हिंसा से जुड़ा है मामला

Ram Janam Chauhan
Ram Janam Chauhanhttp://mhone.in
राम जनम चौहान वर्तमान में MH One News के साथ जुड़े हुए हैं। वे मुख्य रूप से पॉलिटिक्स और नेशनल न्यूज़ को कवर करते हैं। उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत दैनिक जागरण संस्थान के साथ की। इसके अलावा Zee Media और India News में इंटर्नशिप की है। राम जनम चौहान ने डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज (गोकलपुरी, दिल्ली) से पत्रकारिता एवं जनसंचार (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है।
RELATED ARTICLES

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments