दिल्ली में ट्रैफिक और कनेक्टिविटी को बेहतर करने की दिशा में मंगलवार को एक अहम परियोजना की शुरुआत हो चुकी है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह(Amit Shah) 29 सितंबर को बारापुला फेज-3 एलिवेटेड कॉरिडोर और मुकरबा चौक अंडरपास का उद्घाटन किया। इसके साथ ही दिल्ली में सड़क से जुड़ी कुछ नई परियोजनाओं की आधारशिला भी रखी जाएगी। बारापुला फेज-3 करीब 3.5 किलोमीटर लंबा चार लेन का एलिवेटेड कॉरिडोर है। यह मयूर विहार फेज-1 को सराय काले खां से जोड़ेगा और मौजूदा बारापुला नेटवर्क के साथ मिलकर करीब 9 किलोमीटर का लगातार कॉरिडोर तैयार करेगा।
इससे पूर्वी दिल्ली से दक्षिण दिल्ली और एम्स की ओर जाने वाले यात्रियों को अधिक सुगम और सिग्नल-फ्री मार्ग मिलेगा। रिपोर्टों के मुताबिक, एम्स की ओर जाने वाले यात्रियों के सफर का समय करीब 35-40 मिनट से घटकर लगभग 15 मिनट तक हो सकता है। हालांकि वास्तविक यात्रा समय ट्रैफिक और प्रवेश-निकास बिंदुओं पर निर्भर करेगा।
करीब ₹1,635 करोड़ की परियोजना
बारापुला फेज-3 को 2014 में मंजूरी मिली थी और इसका निर्माण 2015 में शुरू हुआ था। परियोजना को कई देरी का सामना करना पड़ा, जिसके बाद इसकी संशोधित लागत करीब ₹1,635 करोड़ हो गई। अब लंबे इंतजार के बाद इसे यातायात के लिए खोला जा रहा है।
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने क्या कहा ?
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि उनकी सरकार को सत्ता में आए करीब डेढ़ साल हुआ है और इस दौरान दिल्ली में कई विकास परियोजनाओं पर काम शुरू किया गया है। उनके मुताबिक कुछ योजनाएं निर्माणाधीन हैं, जबकि कई परियोजनाओं को पूरा भी किया जा चुका है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का उद्देश्य दिल्ली के लोगों को बेहतर बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराना है। उन्होंने दावा किया कि आम लोगों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए अलग-अलग क्षेत्रों में विकास कार्य किए जा रहे हैं और आने वाले समय में भी इस दिशा में काम जारी रहेगा।
मुकरबा चौक समेत अन्य प्रोजेक्ट भी
कार्यक्रम में मुकरबा चौक अंडरपास का उद्घाटन भी शामिल है। इसके अलावा मोदी मिल-कालकाजी और सावित्री सिनेमा क्षेत्र से जुड़े दो फ्लाईओवर प्रोजेक्ट की आधारशिला रखी जाएगी। लोनी रोड क्षेत्र में भी एक अंडरपास परियोजना को आगे बढ़ाया जाएगा। इन परियोजनाओं का उद्देश्य दिल्ली के अलग-अलग हिस्सों में ट्रैफिक दबाव कम करना और सड़क संपर्क बेहतर करना है।
[…] दिल्ली को बड़ा तोहफा! आज खुलेगा बारापु… […]
[…] दिल्ली को बड़ा तोहफा! आज खुलेगा बारापु… […]