HomeBreaking Newsजम्मू-कश्मीर में डेली वेजर्स कर्मचारियों का प्रदर्शन, वेतन बढ़ाने और स्थायी करने...

जम्मू-कश्मीर में डेली वेजर्स कर्मचारियों का प्रदर्शन, वेतन बढ़ाने और स्थायी करने की रखी मांग

जम्मू-कश्मीर(Jammu and Kashmir) में लंबित मांगों को लेकर डेली वेजर्स और अस्थायी कर्मचारियों का विरोध प्रदर्शन तेज हो गया है। सोमवार को जम्मू-कश्मीर कैजुअल डेली वेजर्स फोरम के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कर्मचारियों ने विधानसभा की ओर मार्च किया। उनका मुख्य मुद्दा वर्षों से काम कर रहे अस्थायी कर्मचारियों के नियमितीकरण की नीति लागू करना है।

प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस पहले से तैनात थी। विधानसभा की ओर बढ़ रहे कर्मचारियों को बैरिकेडिंग लगाकर रास्ते में रोक दिया गया। इसके बाद प्रदर्शनकारी सड़क पर ही बैठ गए और सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए धरना शुरू कर दिया।

कमेटी की रिपोर्ट सार्वजनिक करने की मांग

प्रदर्शन के दौरान फोरम के नेताओं ने सरकार पर वादे पूरे नहीं करने का आरोप लगाया। उनका कहना था कि डेली वेजर्स और कैजुअल कर्मचारियों के नियमितीकरण के मुद्दे पर सरकार ने कमेटी बनाने की बात कही थी लेकिन अब तक उसकी रिपोर्ट सार्वजनिक नहीं की गई है।

कर्मचारी नेताओं ने कहा कि विधानसभा में आश्वासन मिलने के बावजूद मामले में ठोस कार्रवाई नहीं हुई। प्रदर्शनकारियों ने वेतन से जुड़ी विसंगतियों का मुद्दा भी उठाया। उनका कहना था कि लंबे समय से सेवाएं दे रहे कर्मचारियों को कम वेतन में परिवार चलाने में परेशानी हो रही है।

10 तारीख तक का अल्टीमेटम

कर्मचारी नेताओं ने सरकार को 10 तारीख तक का समय दिया है। उनका कहना है कि इस अवधि में अगर कमेटी की रिपोर्ट सामने नहीं आती और नियमितीकरण को लेकर सकारात्मक फैसला नहीं लिया जाता तो आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा। उन्होंने साफ किया कि केवल आश्वासन से अब बात नहीं बनेगी और मांग पूरी होने तक उनका आंदोलन जारी रहेगा।

प्रदर्शन के कारण यातायात प्रभावित

प्रदर्शन के कारण सड़क पर लंबा जाम लग गया और मौके पर तनाव की स्थिति बनी रही। हालात को देखते हुए पुलिस की अतिरिक्त तैनाती की गई। कर्मचारी संगठनों ने संकेत दिया है कि सरकार की ओर से ठोस कदम नहीं उठाए जाने पर आने वाले दिनों में विरोध प्रदर्शन और तेज हो सकता है।

यह भी पढ़ें : हमारी सरकार शहीद-ए-आज़म सरदार भगत सिंह के सपनों को साकार करने के लिए…

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments