HomeBreaking Newsयूपी राज्यसभा चुनाव की हलचल तेज! स्मृति ईरानी के नाम की चर्चा,...

यूपी राज्यसभा चुनाव की हलचल तेज! स्मृति ईरानी के नाम की चर्चा, BJP में 20 दावेदारों पर मंथन…

उत्तर प्रदेश में राज्यसभा(UP Rajya Sabha elections) की 10 सीटों के लिए चुनावी प्रक्रिया शुरू हो गई है। 29 सितंबर से नामांकन की शुरुआत के साथ ही बीजेपी और समाजवादी पार्टी ने अपने-अपने उम्मीदवारों को लेकर तैयारियां तेज कर दी हैं। चुनाव आयोग के कार्यक्रम के मुताबिक 6 अक्टूबर तक नामांकन दाखिल किए जा सकेंगे और 16 अक्टूबर को मतदान होगा। बीजेपी की ओर से राज्यसभा की 8 सीटों के लिए कई नामों पर मंथन चल रहा है।

पार्टी के संभावित नामों में स्मृति ईरानी, हरीश द्विवेदी, रेखा वर्मा, गीता शाक्य, राजवीर सिंह उर्फ राजू भैया, प्रियंका रावत, कौशल किशोर, हरदीप सिंह पुरी, बृजलाल, प्रकाश पाल और दुर्विजय शाक्य समेत कई नेताओं के नाम चर्चा में बताए जा रहे हैं। हालांकि, इन नामों में से अंतिम तौर पर किन नेताओं को मौका मिलेगा, इस पर अभी आधिकारिक फैसला नहीं हुआ है। रिपोर्टों के अनुसार बीजेपी ने केंद्रीय नेतृत्व के विचार के लिए संभावित नामों का पैनल भी भेजा है।

सपा की भी तैयारी शुरू

समाजवादी पार्टी भी चुनाव में अपने उम्मीदवार उतारने की तैयारी कर रही है। पार्टी की ओर से तीन प्रत्याशियों को मैदान में उतारने की योजना बताई जा रही है। इसके लिए तीन नामांकन पत्र लिए जाने की बात सामने आई है। हालांकि, सपा ने अभी अपने उम्मीदवारों के नाम सार्वजनिक नहीं किए हैं।

कब होगा मतदान?

राज्यसभा चुनाव के लिए 7 अक्टूबर को नामांकन पत्रों की जांच होगी और 9 अक्टूबर तक नाम वापस लिए जा सकेंगे। जरूरत पड़ने पर 16 अक्टूबर को सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक मतदान होगा। इसके बाद शाम 5 बजे से मतगणना शुरू होगी। चुनाव प्रक्रिया 19 अक्टूबर तक पूरी की जानी है।

यह भी पढ़ें : आलीशान घर से लेकर इंजीनियर पिता से नजदीकी तक, निधि तिवारी केस में मां के…

RELATED ARTICLES

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments