HomeBreaking Newsबैंक कर्मचारियों की 3 दिन की हड़ताल टली, आज से खुलेंगे बैंक,...

बैंक कर्मचारियों की 3 दिन की हड़ताल टली, आज से खुलेंगे बैंक, देर रात बैठक में हुआ फैसला

देशभर में 28 से 30 सितंबर तक प्रस्तावित तीन दिन की बैंक हड़ताल फिलहाल टाल दी गई है। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक(Bank) यूनियंस (UFBU) ने रविवार रात इंडियन बैंक्स एसोसिएशन (IBA) के साथ हुई बातचीत के बाद यह फैसला लिया। बैठक रात करीब 9:30 बजे हुई थी। हड़ताल स्थगित होने के बाद सोमवार से बैंकिंग सेवाएं सामान्य रूप से जारी रहेंगी।

बैठक में बैंक कर्मचारियों की लंबे समय से चली आ रही पांच दिन की बैंकिंग व्यवस्था की मांग पर चर्चा हुई। इसके तहत सभी शनिवार को बैंक कर्मचारियों के लिए अवकाश देने का मुद्दा शामिल है। IBA और UFBU अब इस विषय पर एक संयुक्त उच्चस्तरीय समिति बनाएंगे। यह समिति अलग-अलग विकल्पों पर विचार करने के साथ सभी संबंधित पक्षों से बातचीत करेगी और ऐसा समाधान तलाशने की कोशिश करेगी जिससे बैंक कर्मचारियों के साथ ग्राहकों के हितों का भी ध्यान रखा जा सके।

PLI स्कीम पर भी बातचीत

बैठक में स्केल IV और उससे ऊपर के अधिकारियों के लिए लागू परफॉर्मेंस लिंक्ड इंसेंटिव (PLI) योजना का मुद्दा भी उठाया गया। UFBU के मुताबिक, अब IBA के साथ इस योजना में संभावित बदलावों को लेकर बातचीत आगे बढ़ेगी। यूनियनों की ओर से उठाई गई चिंताओं को ध्यान में रखते हुए सरकार को प्रस्ताव भेजने से पहले योजना में संशोधन पर विचार किया जाएगा।

बाकी लंबित मुद्दों पर भी चर्चा

UFBU ने बताया कि 8 मार्च 2024 की बैठक के कार्यवृत्त में दर्ज अन्य लंबित मुद्दों पर भी दोनों पक्ष बातचीत करेंगे। इन मामलों को जल्द सुलझाने की दिशा में आगे की चर्चा की जाएगी। इन आश्वासनों के बाद UFBU ने फिलहाल प्रस्तावित हड़ताल और अन्य आंदोलनात्मक कार्यक्रमों को स्थगित करने का फैसला लिया है।

यह भी पढ़ें : पंजाब की LPU में बढ़ा विरोध, 10 दिन तक नहीं होगी पढ़ाई, मिड-टर्म…

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments