HomeBreaking NewsAsian Games: महिला कबड्डी टीम का कमाल, सांसे रोक देने वाले फाइनल...

Asian Games: महिला कबड्डी टीम का कमाल, सांसे रोक देने वाले फाइनल में ईरान को चटाई धूल, पुष्पा राणा की पलटन ने भारत को दिलाया तीसरा गोल्ड

Asian Games: एशियन गेम्स 2026 में भारतीय महिला कबड्डी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल अपने नाम कर लिया। पुष्पा राणा की कप्तानी वाली भारतीय टीम ने रोमांचक फाइनल में ईरान को 37-34 से मात दी। इस जीत के साथ भारत ने खेलों में अपना तीसरा स्वर्ण पदक हासिल किया।

पहले हाफ में बनाई मजबूत बढ़त

फाइनल मुकाबले में भारतीय टीम ने शुरुआत से ही आक्रामक खेल दिखाया। पहले हाफ की समाप्ति तक भारत ने 22-16 की बढ़त बना ली थी। हालांकि दूसरे हाफ में ईरान ने जोरदार वापसी की और एक समय मुकाबला बेहद करीबी हो गया। ईरान ने स्कोर 27-26 तक पहुंचा दिया था, लेकिन भारतीय खिलाड़ियों ने दबाव में अपनी बढ़त कायम रखी।

संजू देवी की निर्णायक रेड

मुकाबले के अहम पलों में संजू देवी ने शानदार रेड करते हुए भारत की स्थिति मजबूत की। भारतीय टीम ने आखिरी समय तक बढ़त बनाए रखी और  37-34 से मुकाबला जीतकर गोल्ड मेडल पर कब्जा कर लिया।

पूरे टूर्नामेंट में अजेय रही टीम

भारतीय महिला कबड्डी टीम ने एशियन गेम्स 2026 में एक भी मुकाबला नहीं गंवाया। टीम ने ग्रुप चरण के तीनों मैच जीतने के बाद सेमीफाइनल और फाइनल में भी जीत दर्ज की। इस तरह भारत ने अजेय रहते हुए चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया।

बांग्लादेश से शुरू हुआ सफर

भारत ने अपने अभियान की शुरुआत बांग्लादेश के खिलाफ की, जहां टीम ने 42-21 से जीत दर्ज की। इसके बाद भारतीय टीम ने ईरान को 37-23 से हराया। ग्रुप चरण के अपने तीसरे मुकाबले में भारत ने जापान को 50-25 से शिकस्त दी और ग्रुप-ए में शीर्ष स्थान हासिल करते हुए सेमीफाइनल में प्रवेश किया।

नेपाल को हराकर फाइनल में पहुंचा भारत

सेमीफाइनल मुकाबले में भारत का सामना नेपाल से हुआ। भारतीय टीम ने यहां भी शानदार खेल दिखाया और नेपाल को 48-24 से हराकर फाइनल में जगह बनाई। इसके बाद खिताबी मुकाबले में एक बार फिर ईरान सामने था, लेकिन इस बार भी भारत ने 37-34 से जीत दर्ज कर स्वर्ण पदक अपने नाम कर लिया।

कोच का दावा हुआ सच

टूर्नामेंट की शुरुआत से ही भारतीय टीम को गोल्ड मेडल का दावेदार माना जा रहा था। टीम की कोच ने भी कहा था कि कबड्डी हमारा खेल है। यह भारत में ही शुरु हुआ और इसमें हमें कोई नहीं हरा सकता है। अब महिला टीम ने पूरे टूर्नामेंट में अजेय रहते हुए स्वर्ण पदक जीतकर अपने कोच के इस भरोसे को सही साबित किया है।

कबड्डी में भारत का दबदबा कायम

एशियन गेम्स में कबड्डी को 1990 में शामिल किए जाने के बाद से भारतीय पुरुष टीम ने इस खेल में 9 पदक जीते हैं। इनमें 8 स्वर्ण पदक शामिल हैं। हालांकि 2018 में भारत का गोल्ड मेडल जीतने का सिलसिला टूट गया था और टीम को कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा था। महिला टीम की यह उपलब्धि भारतीय कबड्डी के दबदबे को और मजबूत करती है।

Read More:

यूट्यूबर ने रील बनाकर की हवाबाजी, अगले दिन 1 करोड़ कैश और 900 ग्राम सोना हुआ चोरी

Yogita Tyagi
Yogita Tyagihttps://mhone.in/
योगिता त्यागी एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें राजनीति, मनोरंजन, धर्म और लाइफस्टाइल विषयों में विशेष रुचि है। वर्तमान में वह Mhone News के राजनीतिक, धर्म और मनोरंजन सेक्शन के लिए सक्रिय रूप से लेखन कर रही हैं। डिजिटल मीडिया में तीन वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ, उन्होंने अपने करियर में कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों- जैसे दैनिक भास्कर, पंजाब केसरी, इंडिया डेली लाइव और ITV नेटवर्क में योगदान दिया है। योगिता ने गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय (GGSIPU) से मास कम्युनिकेशन और जर्नलिज्म में स्नातक की डिग्री प्राप्त की है, जिसने उनके डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में गहन, प्रभावशाली और विश्वसनीय लेखन की मजबूत नींव रखी है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments