Diler Kharkiya: हरियाणवी म्यूजिक इंडस्ट्री के जाने-माने सिंगर और एक्टर दिलेर खरकिया की Range Rover कार पर फायरिंग का मामला सामने आया है। घटना हरियाणा के भिवानी में हुई है। राहत की बात यह रही कि जिस समय कार पर गोली चलाई गई, उस वक्त दिलेर खरकिया गाड़ी में मौजूद नहीं थे। वारदात की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी।
CCTV में कैद हुआ हमलावर
फायरिंग की पूरी वारदात CCTV कैमरे में कैद हुई है। सामने आए फुटेज में बाइक सवार एक व्यक्ति Range Rover के पास पहुंचता दिखाई दे रहा है। इसके बाद वह कार पर गोली चलाता है और तेजी से वहां से फरार हो जाता है। पुलिस अब CCTV फुटेज के आधार पर हमलावर की पहचान करने में जुटी हुई है।
हरियाणवी सिंगर दिलेर खरकिया की रेंज रोवर पर फायरिंग! हमले में सिंगर बाल-बाल बचे।
सोशल मीडिया पोस्ट में अनिल पंडित ने कथित तौर पर जिम्मेदारी लेते हुए धमकी दी—“कॉल का जवाब दो, नहीं तो छाती में गोली मारी जाएगी।”#DilerKharkiya #Haryana pic.twitter.com/SeLBUW0KVC
— Payall Singhh (@PayallSingh13) September 18, 2026
बाइक से आया और गोली चलाकर भागा
CCTV फुटेज के मुताबिक आरोपी ने वारदात को अंजाम देने के लिए बाइक का इस्तेमाल किया। गोली चलाने के बाद वह बिना रुके मौके से निकल गया। पुलिस अब वारदात में इस्तेमाल की गई बाइक और आरोपी की पहचान से जुड़े दूसरे सुराग तलाश रही है। आसपास लगे अन्य CCTV कैमरों की फुटेज को भी जांच में शामिल किया जा सकता है।
सोशल मीडिया पर सामने आया दावा
फायरिंग की घटना के बाद सोशल मीडिया पर एक पोस्ट भी सामने आई है। इसमें बदमाशों की ओर से वारदात की जिम्मेदारी लेने का दावा किया गया है। हालांकि पुलिस ने अभी इस पोस्ट की सत्यता की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि सोशल मीडिया पर सामने आई पोस्ट का इस घटना से वास्तव में कोई संबंध है या नहीं।
फायरिंग की वजह अभी साफ नहीं
पुलिस के मुताबिक, फिलहाल Range Rover पर फायरिंग किए जाने के पीछे की वजह साफ नहीं हो सकी है। जांच टीम CCTV फुटेज, सोशल मीडिया पर सामने आई पोस्ट और घटनास्थल से मिले अन्य साक्ष्यों को खंगाल रही है। इन्हीं सुरागों के आधार पर आरोपी की पहचान और फायरिंग के पीछे की वजह का पता लगाने की कोशिश की जा रही है।
पुलिस ने बनाई जांच टीमें
भिवानी के सदर थाना प्रभारी महावीर सिंह ने बताया कि, “17 सितंबर की रात करीब 10:30 बजे खरक गांव में एक हरियाणवी सिंगर के मकान के सामने गली में खड़ी गाड़ी पर अज्ञात मोटरसाइकिल सवार द्वारा एक राउंड फायर किया गया। इस घटना में गाड़ी का शीशा टूट गया, हालांकि किसी प्रकार का जानी नुकसान नहीं हुआ है। सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारियों सहित एफएसएल की टीम ने मौके पर पहुंचकर मुआयना किया और आवश्यक साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने आरोपियों की पहचान व गिरफ्तारी के लिए टीमों का गठन कर दिया है और जल्द ही प्रभावी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।”
गांव खरक से रखते हैं ताल्लुक
दिलेर खरकिया का संबंध भिवानी जिले के गांव खरक से है। उन्होंने हरियाणवी म्यूजिक इंडस्ट्री में सिंगर, एक्टर और मॉडल के तौर पर अपनी पहचान बनाई है। उनके कई हरियाणवी गाने दर्शकों के बीच लोकप्रिय रहे हैं और उन्होंने म्यूजिक इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बनाई है।
Read More:
बेंगलुरु में रंगे हाथ ₹8 लाख घूस लेते पकड़े गए सरकारी बाबू, नोटों की गड्डियां गिनते VIDEO आया सामने

