HomeBreaking Newsतीज के रंग में रंगीं कंगना रनौत, CM रेखा गुप्ता के घर...

तीज के रंग में रंगीं कंगना रनौत, CM रेखा गुप्ता के घर पर मनाया त्योहार, खूबसूरत तस्वीरें वायरल

बॉलीवुड अभिनेत्री और बीजेपी सांसद कंगना रनौत(Kangana Ranaut) ने दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के आवास पर तीज का त्योहार उत्साह के साथ मनाया। इस दौरान कंगना पारंपरिक अंदाज में नजर आईं। उन्होंने झूला झूला, महिलाओं के साथ डांस किया और हाथों में मेहंदी भी लगवाई। सेलिब्रेशन की तस्वीरें सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर उनकी खूब चर्चा हो रही है।

कंगना ने इस आयोजन को अपनी पहली तीज बताया। उन्होंने मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को प्यार से ‘रेखा दीदी’ कहते हुए उनके स्वागत के लिए आभार जताया। कंगना के मुताबिक, रेखा गुप्ता के घर उन्हें बड़ी बहन जैसा स्नेह और परिवार जैसा अपनापन मिला, जिससे यह त्योहार उनके लिए यादगार बन गया।

झूला, डांस और मेहंदी का उठाया लुत्फ

सोशल मीडिया पर साझा की गई तस्वीरों में कंगना और रेखा गुप्ता अन्य महिलाओं के साथ तीज के उत्सव में शामिल दिखाई दे रही हैं। दोनों ने पारंपरिक गीतों पर डांस किया और साथ में झूले का आनंद भी लिया। तस्वीरों में दोनों की अच्छी बॉन्डिंग और सहज अंदाज साफ नजर आ रहा है।

Image

हरे रंग की साड़ी में दिखा देसी लुक

तीज के लिए कंगना ने गहरे हरे रंग की सिल्क साड़ी पहनी थी। साड़ी पर ऑरेंज-पीच रंग का पल्लू, फूलों की कढ़ाई और गुलाबी बॉर्डर था। चोकर नेकलेस, झुमके, चूड़ियां और लाल बिंदी के साथ उन्होंने अपने पारंपरिक लुक को पूरा किया। कंगना ने तीज की खास परंपरा निभाते हुए हाथों में मेहंदी भी रचाई। तस्वीरों में उनका खुशमिजाज अंदाज लोगों को पसंद आ रहा है।

Kangana Ranaut, Kangana Ranaut Teej celebration, Delhi CM Rekha Gupta, Kangana Ranaut Teej photos, Kangana Ranaut Rekha Gupta dance, Kangana Ranaut Teej pictures, कंगना रनौत तीज सेलिब्रेशन, कंगना रनौत दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता, कंगना रनौत पहली तीज तस्वीरें, कंगना रनौत मेहंदी डांस वीडियो, कंगना रनौत रेखा गुप्ता तीज फोटो

आर माधवन के साथ फिर दिखेगी जोड़ी

वर्कफ्रंट की बात करें तो कंगना जल्द ही आर माधवन के साथ एक साइकोलॉजिकल थ्रिलर फिल्म में नजर आएंगी। दोनों इससे पहले ‘तनु वेड्स मनु’ और ‘तनु वेड्स मनु रिटर्न्स’ में साथ काम कर चुके हैं। उनकी जोड़ी को एक बार फिर बड़े पर्दे पर देखने के लिए फैंस उत्साहित हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments