HomeBreaking NewsPM मोदी आज ग्लासगो कॉमनवेल्थ चैंपियंस से करेंगे मुलाकात, 39 पदक जीतने...

PM मोदी आज ग्लासगो कॉमनवेल्थ चैंपियंस से करेंगे मुलाकात, 39 पदक जीतने वाले भारतीय दल को देंगे बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाले पदक विजेता खिलाड़ियों और भारतीय दल के सदस्यों से मुलाकात करेंगे। जानकारी के मुताबिक, प्रधानमंत्री और कॉमनवेल्थ चैंपियंस के बीच यह खास मुलाकात आज शाम 4 बजे निर्धारित है। इस दौरान पीएम मोदी खिलाड़ियों को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए बधाई देंगे और उनकी उपलब्धियों की सराहना करेंगे।

39 पदकों के साथ चौथे स्थान पर रहा भारत

ग्लासगो में आयोजित कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारतीय खिलाड़ियों ने कुल 39 पदक जीते। इनमें 13 स्वर्ण, 17 रजत और 9 कांस्य पदक शामिल हैं। इस प्रदर्शन के साथ भारत पदक तालिका में चौथे स्थान पर रहा। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स में खेलों की संख्या पिछले संस्करणों की तुलना में काफी कम थी। कई ऐसी स्पर्धाएं भी प्रतियोगिता का हिस्सा नहीं थीं, जिनमें भारत पारंपरिक रूप से मजबूत प्रदर्शन करता रहा है। इसके बावजूद भारतीय दल ने अलग-अलग खेलों में शानदार प्रदर्शन करते हुए देश के खाते में 39 पदक जोड़े।

खिलाड़ियों ने रचा इतिहास

ग्लासगो में भारतीय दल के लिए कई ऐतिहासिक उपलब्धियां भी देखने को मिलीं। जूडो में भारत ने पहली बार दो स्वर्ण पदक अपने नाम किए। पैरा एथलेटिक्स में भी भारतीय खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। एथलेटिक्स में नीरज चोपड़ा ने भाला फेंक में रजत पदक जीता, जबकि तेजस्विन शंकर ने पुरुषों के डेकाथलॉन में कांस्य पदक हासिल किया। बॉक्सिंग में भारतीय मुक्केबाजों ने दमदार प्रदर्शन करते हुए सात स्वर्ण और तीन रजत पदक जीते। भारोत्तोलन और पैरा खेलों में भी भारत को महत्वपूर्ण सफलताएं मिलीं।

खिलाड़ियों के अनुभव भी जान सकते हैं PM मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इससे पहले भी ओलंपिक, पैरालंपिक और अन्य बड़े अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों के बाद भारतीय खिलाड़ियों से मुलाकात करते रहे हैं। ऐसे में आज की बैठक में खिलाड़ियों की उपलब्धियों के साथ उनके अनुभवों और भविष्य की तैयारियों पर भी चर्चा होने की उम्मीद है। ग्लासगो में 39 पदकों के साथ भारत के शानदार अभियान के बाद प्रधानमंत्री मोदी के साथ खिलाड़ियों की यह मुलाकात उनके कॉमनवेल्थ सफर का एक खास समापन होगी।

Read More

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और शिखर धवन ने पीतमपुरा के सर्वोदय विद्यालय में अत्याधुनिक STEM लैब का किया उद्घाटन

Ram Janam Chauhan
Ram Janam Chauhanhttp://mhone.in
राम जनम चौहान वर्तमान में MH One News के साथ जुड़े हुए हैं। वे मुख्य रूप से पॉलिटिक्स और नेशनल न्यूज़ को कवर करते हैं। उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत दैनिक जागरण संस्थान के साथ की। इसके अलावा Zee Media और India News में इंटर्नशिप की है। राम जनम चौहान ने डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज (गोकलपुरी, दिल्ली) से पत्रकारिता एवं जनसंचार (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments