HomeBreaking Newsअदालत से बरी होने के बाद पहली बार अयोध्या पहुंचे बृजभूषण शरण...

अदालत से बरी होने के बाद पहली बार अयोध्या पहुंचे बृजभूषण शरण सिंह, समर्थकों ने किया भव्य स्वागत

महिला पहलवानों से जुड़े मामले में अदालत से बरी होने के बाद उत्तर प्रदेश के कैसरगंज से पूर्व सांसद और भारतीय कुश्ती संघ के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह पहली बार अयोध्या पहुंचे। महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से लेकर हनुमानगढ़ी मंदिर तक समर्थकों ने फूल-मालाओं और जयकारों के साथ उनका स्वागत किया। स्वागत के दौरान समर्थकों ने ‘शेर आया’ के नारे भी लगाए।

एयरपोर्ट से हनुमानगढ़ी तक समर्थकों का स्वागत

शुक्रवार को अयोध्या पहुंचने पर महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे। समर्थकों ने फूल-मालाएं पहनाकर उनका स्वागत किया। बताया गया कि एयरपोर्ट से हनुमानगढ़ी मंदिर तक सैकड़ों वाहनों का काफिला उनके साथ चला। हनुमानगढ़ी पहुंचने पर वैदिक मंत्रोच्चार के बीच उनका अभिनंदन किया गया। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के प्रवक्ता संजय दास, मंदिर के संत-महंतों और मुख्य पुजारी हेमंत दास ने उनका स्वागत किया। बृजभूषण शरण सिंह ने मंदिर में दर्शन-पूजन किया और महंत ज्ञान दास से मुलाकात कर आशीर्वाद लिया।

मीडिया के सवालों पर बोले सिर्फ ‘जय श्री राम’

मंदिर परिसर में मौजूद पत्रकारों ने अदालत के फैसले और अन्य मुद्दों पर उनसे प्रतिक्रिया लेने की कोशिश की, लेकिन उन्होंने कोई टिप्पणी नहीं की। उन्होंने केवल ‘जय श्री राम’ का उद्घोष किया और बिना कोई बयान दिए गोंडा के लिए रवाना हो गए।

बेटे ने फैसले को बताया परिवार के लिए भावुक पल

बृजभूषण शरण सिंह के बेटे और गोंडा सदर से विधायक प्रतीक भूषण सिंह ने कहा कि यह उनके परिवार के लिए बेहद भावुक और महत्वपूर्ण क्षण है। उन्होंने कहा कि परिवार को शुरू से विश्वास था कि उनके पिता निर्दोष हैं और अदालत के फैसले ने इस विश्वास को सही साबित किया है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि उनके पिता को राजनीतिक साजिश के तहत फंसाया गया था।

Read More

प्रदर्शन करे रहे छात्रों से बातचीत के लिए तैयार हुई झारखंड सरकार, 8 छात्र प्रतिनिधि होंगे शामिल

Ram Janam Chauhan
Ram Janam Chauhanhttp://mhone.in
राम जनम चौहान वर्तमान में MH One News के साथ जुड़े हुए हैं। वे मुख्य रूप से पॉलिटिक्स और नेशनल न्यूज़ को कवर करते हैं। उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत दैनिक जागरण संस्थान के साथ की। इसके अलावा Zee Media और India News में इंटर्नशिप की है। राम जनम चौहान ने डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज (गोकलपुरी, दिल्ली) से पत्रकारिता एवं जनसंचार (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments