HomeBreaking Newsतीलू रौतेली पुरस्कार 2026 के लिए 13 महिलाओं का चयन, CM धामी...

तीलू रौतेली पुरस्कार 2026 के लिए 13 महिलाओं का चयन, CM धामी करेंगे सम्मानित

उत्तराखंड सरकार ने वर्ष 2026 के तीलू रौतेली पुरस्कार के लिए राज्य की 13 महिलाओं का चयन किया है। इन महिलाओं को खेल, समाज सेवा, शिक्षा, संस्कृति, पर्यावरण संरक्षण, संगीत और महिला सशक्तिकरण जैसे विभिन्न क्षेत्रों में योगदान के लिए सम्मानित किया जाएगा। पुरस्कार समारोह 8 अगस्त को हरिद्वार बाईपास स्थित संस्कृति विभाग के सभागार में आयोजित होगा, जहां मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी चयनित महिलाओं को सम्मानित करेंगे। इसी कार्यक्रम में राज्य की 35 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को भी राज्य स्तरीय पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे।

217 आवेदनों में से चुनी गईं 13 महिलाएं

महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से वर्ष 2006 में शुरू किए गए तीलू रौतेली पुरस्कार के लिए इस वर्ष राज्यभर से 217 आवेदन प्राप्त हुए थे। इनमें अल्मोड़ा, बागेश्वर, चमोली, चंपावत, देहरादून, हरिद्वार, नैनीताल, पौड़ी गढ़वाल, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग, टिहरी गढ़वाल, ऊधमसिंह नगर और उत्तरकाशी जिलों से आवेदन शामिल थे। चयन समिति ने सभी आवेदनों की समीक्षा के बाद 13 महिलाओं का चयन किया। वहीं, राज्य स्तरीय आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पुरस्कार के लिए 220 आवेदन मिले, जिनमें से 35 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को सम्मानित करने का फैसला लिया गया है।

इन महिलाओं को मिलेगा तीलू रौतेली पुरस्कार

इस वर्ष सम्मानित होने वाली महिलाओं में श्वेता बधानी (उत्तरकाशी) को सामाजिक क्षेत्र, पुष्पा फर्त्याल (अल्मोड़ा) को संस्कृति एवं कला, दया दानू (बागेश्वर) और दुर्गा देवी (रुद्रप्रयाग) को समाज सेवा, नंदा सती (चमोली) को संगीत, ऋतिका बगोली (चंपावत) को पर्यावरण संरक्षण एवं शिक्षा, नीतू रानी (देहरादून) को शिक्षा एवं बहादुरी, वैशाली शर्मा (हरिद्वार) को समाज सेवा, लतिका (नैनीताल) को खेल, प्रियंका पंत थपलियाल (पौड़ी गढ़वाल) को खेल, समाज सेवा एवं महिला सशक्तिकरण, कलावती देवी (पिथौरागढ़) और सरिता कोठियाल (टिहरी गढ़वाल) को सामाजिक कार्य तथा पुष्प देवी (ऊधमसिंह नगर) को दिव्यांग खेलों में योगदान के लिए सम्मानित किया जाएगा।

महिला सशक्तिकरण को मिलेगा बढ़ावा

संस्कृति विभाग का कहना है कि तीलू रौतेली पुरस्कार केवल सम्मान नहीं, बल्कि उन महिलाओं की प्रेरक उपलब्धियों को समाज के सामने लाने का माध्यम भी है, जिन्होंने अपने क्षेत्र में बेहतर काम कर नई पहचान बनाई है। सरकार का लक्ष्य ऐसे कोशिशों को प्रोत्साहित करते हुए महिला सशक्तिकरण को और मजबूती देना है।

Read More

अदालत से बरी होने के बाद पहली बार अयोध्या पहुंचे बृजभूषण शरण सिंह, समर्थकों ने किया भव्य स्वागत

Ram Janam Chauhan
Ram Janam Chauhanhttp://mhone.in
राम जनम चौहान वर्तमान में MH One News के साथ जुड़े हुए हैं। वे मुख्य रूप से पॉलिटिक्स और नेशनल न्यूज़ को कवर करते हैं। उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत दैनिक जागरण संस्थान के साथ की। इसके अलावा Zee Media और India News में इंटर्नशिप की है। राम जनम चौहान ने डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज (गोकलपुरी, दिल्ली) से पत्रकारिता एवं जनसंचार (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments