HomeBreaking News'मदरसा कहीं का भी हो, आतंकवाद ही पैदा करता है', डिप्टी CM...

‘मदरसा कहीं का भी हो, आतंकवाद ही पैदा करता है’, डिप्टी CM केशव प्रसाद मौर्य ने दिया बड़ा बयान

Deputy CM Keshav Prasad Maurya Statement on Madrasa: उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के एक बयान से प्रदेश की राजनीति गरमा गई है। दरअसल उनका कहना है कि मदरसा कहीं भी हो, वह आतंकवाद ही पैदा करता है। मदरसा शिक्षा को लेकर उनके बयान के बाद राजनीतिक माहौल गर्म हो गया है। अगले साल होने वाले विधानसभा चुनावों से पहले आए इस बयान को लेकर विपक्ष का रिएक्शन सामने आना अभी बाकि है।

केशव प्रसाद मौर्य ने दिया क्या बयान?

पत्रकारों से बातचीत के दौरान केशव प्रसाद मौर्य ने कहा, “मदरसा चाहे बांग्लादेश का हो, या पाकिस्तान का, या भारत का हो, मदरसा अघोषित रूप से आतंकवाद को पैदा करता है।” उनके इस बयान के सामने आने के बाद प्रदेश की राजनीति क्या मोड़ लेगी ये कहा नहीं जा सकता।

मदरसा शिक्षा पर सरकार की तैयारी

यह बयान ऐसे समय में आया है, जब उत्तर प्रदेश सरकार मदरसा शिक्षा से जुड़े संशोधन प्रस्ताव पर आगे बढ़ रही है। इस मुद्दे पर कभी भी अहम फैसला लिया जा सकता है। हालांकि, सरकार की ओर से अभी तक इस संबंध में कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

डिग्री कोर्स पर लग सकती है रोक

सूत्रों के हवाले से जानकारी है कि कैबिनेट बैठक में प्रदेश के मदरसों में डिग्री कोर्स पूरी तरह बंद करने का फैसला लिया जा सकता है। बताया जा रहा है कि सरकार की योजना मदरसा शिक्षा को केवल 12वीं तक सीमित करने की है। यदि प्रस्ताव को मंजूरी मिलती है तो इस पर औपचारिक मुहर कैबिनेट बैठक में लग सकती है।

मानसून सत्र पर भी रहेगी नजर

इसी बीच उत्तर प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान सरकार कई अहम फैसले और विधायी प्रस्ताव सदन में पेश कर सकती है। ऐसे में मदरसा शिक्षा और केशव प्रसाद मौर्य के बयान को लेकर सदन के भीतर और बाहर राजनीतिक बहस तेज होने की संभावना है।

विपक्ष के रिएक्शन पर नजर

केशव प्रसाद मौर्य के बयान और मदरसा शिक्षा से जुड़े संभावित फैसलों को लेकर अब विपक्ष के रुख पर भी नजर रहेगी। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में यह मुद्दा प्रदेश की राजनीति और विधानसभा के मानसून सत्र में प्रमुख चर्चा का विषय बन सकता है।

Read More:

‘रिपब्लिक ऑफ़ बलूचिस्तान’ का बड़ा ऐलान, 11 अगस्त को मनाया जाएगा बलूचिस्तान का स्वतंत्रता दिवस

Yogita Tyagi
Yogita Tyagihttps://mhone.in/
योगिता त्यागी एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें राजनीति, मनोरंजन, धर्म और लाइफस्टाइल विषयों में विशेष रुचि है। वर्तमान में वह Mhone News के राजनीतिक, धर्म और मनोरंजन सेक्शन के लिए सक्रिय रूप से लेखन कर रही हैं। डिजिटल मीडिया में तीन वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ, उन्होंने अपने करियर में कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों- जैसे दैनिक भास्कर, पंजाब केसरी, इंडिया डेली लाइव और ITV नेटवर्क में योगदान दिया है। योगिता ने गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय (GGSIPU) से मास कम्युनिकेशन और जर्नलिज्म में स्नातक की डिग्री प्राप्त की है, जिसने उनके डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में गहन, प्रभावशाली और विश्वसनीय लेखन की मजबूत नींव रखी है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments