HomeBreaking NewsBigg Boss 20 की रिलीज डेट का हुआ ऐलान, सामने आया सलमान...

Bigg Boss 20 की रिलीज डेट का हुआ ऐलान, सामने आया सलमान खान का धांसू अंदाज, प्रोमो में भाईजान ने दिया बड़ा हिंट!

Bigg Boss 20: ‘बिग बॉस’ के नए सीजन का इंतजार कर रहे दर्शकों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। JioHotstar और Colors ने मंगलवार को Bigg Boss Hindi सीजन 20 का पहला टीजर जारी कर दिया। इसके साथ ही शो की रिलीज डेट का भी ऐलान कर दिया गया है। यह फेमस रियलिटी शो 6 सितंबर से दर्शकों के बीच दस्तक देगा।

सलमान खान का दमदार अंदाज

टीजर में सलमान खान एक बार फिर अपने खास अंदाज में होस्ट के रूप में नजर आते हैं। इस बार उनकी एंट्री एक शानदार घोड़े के साथ दिखाई गई है। इसी दौरान वह कहते हैं, “जो करण-अर्जुन में हुआ था, वो अब Bigg Boss में होगा… तथास्तु।” यह डायलॉग टीजर का ध्यान खींच रहा है और शो को लेकर नई उत्सुकता पैदा कर रहा है।

मिस्ट्री की पहली झलक

टीजर में एक हल्की सी विजुअल हिंट भी दिखाई गई है, जिसने फैंस की उत्सुकता बढ़ा दी है। मेकर्स ने हिंट दिया है कि इस बार शो में ऐसा रहस्य छिपा है, जो पिछले सीजनों से बिल्कुल अलग होगा। इसी वजह से फैंस अब इस मिस्ट्री को लेकर अलग-अलग अनुमान लगा रहे हैं।

सलमान खान ने क्या कहा?

नए सीजन को लेकर सलमान खान ने कहा, “बिग बॉस का हर सीजन एक नया गेम, नए समीकरण और अन एक्सपेक्टेड मोड़ लेकर आता है। लेकिन इस सीजन में एक ऐसा रहस्य है जो इसे पहले देखे गए किसी भी सीजन से बिल्कुल अलग बनाता है। पहली हिंट पहले ही सामने आ चुकी है, बस आपको उसे ध्यान से देखने की जरूरत है। टीजर तो बस शुरुआत है, और मैं यह देखने के लिए बहुत एक्साइटेड हूं कि जब बिग बॉस हिंदी सीजन 20 शुरू होगा, तो दर्शक कैसे सुरागों को जोड़कर इस मिस्ट्री को समझेंगे।”

टीवी का सबसे फेमस रियलिटी शो

‘बिग बॉस’ छोटे पर्दे के सबसे फेमस रियलिटी शोज में से एक माना जाता है। इसके फॉर्मेट से प्रेरित होकर कई रियलिटी शोज शुरू हुए, लेकिन लोगों के बीच ‘बिग बॉस’ की लोकप्रियता लगातार बनी रही। यही वजह है कि शो अब अपने 20वें सीजन तक पहुंच चुका है और हर नया सीजन पहले से अधिक चर्चा और लोकप्रियता हासिल करता रहा है।

पिछले सीजन के विजेता कौन?

अगर पिछले सीजन की बात करें तो बिग बॉस 19 के विजेता टीवी अभिनेता गौरव खन्ना रहे थे। अब दर्शकों की नजरें इस बात पर टिकी हैं कि 6 सितंबर से शुरू होने वाला नया सीजन कौन-से नए ट्विस्ट और सरप्राइज लेकर आएगा।

Read More:

दिल्ली एयरपोर्ट पर एयर इंडिया की फ्लाइट में भीषण टर्बुलेंस से मची अफरा-तफरी, कई यात्री और क्रू मेंबर घायल

Yogita Tyagi
Yogita Tyagihttps://mhone.in/
योगिता त्यागी एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें राजनीति, मनोरंजन, धर्म और लाइफस्टाइल विषयों में विशेष रुचि है। वर्तमान में वह Mhone News के राजनीतिक, धर्म और मनोरंजन सेक्शन के लिए सक्रिय रूप से लेखन कर रही हैं। डिजिटल मीडिया में तीन वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ, उन्होंने अपने करियर में कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों- जैसे दैनिक भास्कर, पंजाब केसरी, इंडिया डेली लाइव और ITV नेटवर्क में योगदान दिया है। योगिता ने गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय (GGSIPU) से मास कम्युनिकेशन और जर्नलिज्म में स्नातक की डिग्री प्राप्त की है, जिसने उनके डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में गहन, प्रभावशाली और विश्वसनीय लेखन की मजबूत नींव रखी है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments