Weather Update: IMD ने उत्तर, मध्य, पूर्व और पूर्वोत्तर भारत के कई राज्यों के लिए अगले कुछ दिनों तक भारी का अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार, गरज-चमक, बिजली गिरने और तेज हवाओं के साथ भारी बारिश हो सकती है। कई इलाकों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने के साथ इनके झोंके 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकते हैं, जबकि कुछ क्षेत्रों में इससे भी अधिक तेज हवाएं चलने की संभावना है।
उत्तर भारत में कई दिनों तक भारी बारिश
IMD के अनुसार, 4 से 7 अगस्त के दौरान जम्मू-कश्मीर-लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान-मुजफ्फराबाद में गरज-चमक, बिजली और तेज हवाओं के साथ भारी बारिश होने की संभावना है। वहीं हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में 4 से 9 अगस्त तक इसी तरह का मौसम बना रहेगा। हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और पंजाब में 4 से 6 अगस्त तक, पश्चिम उत्तर प्रदेश में 4 से 7 अगस्त तक, पूर्वी उत्तर प्रदेश में 4 से 8 अगस्त तक और पूर्वी राजस्थान में 8 और 9 अगस्त को बारिश और गरज-चमक की गतिविधियां जारी रहने का अनुमान है। उत्तर-पश्चिम भारत के अन्य हिस्सों में भी हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।
इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग ने 4 से 6 अगस्त के दौरान जम्मू-कश्मीर-लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान-मुजफ्फराबाद और पश्चिम उत्तर प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश की संभावना जताई है। हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में 4 से 9 अगस्त तक, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और पंजाब में 4 अगस्त को, पूर्वी उत्तर प्रदेश में 4 से 7 अगस्त तक, पश्चिमी राजस्थान में 7 से 9 अगस्त तक और पूर्वी राजस्थान में 6 से 9 अगस्त तक भारी बारिश हो सकती है।
मध्य भारत में भी बिगड़ेगा मौसम
IMD के अनुसार, पश्चिम मध्य प्रदेश में 6 से 9 अगस्त तक, पूर्वी मध्य प्रदेश में 5 से 9 अगस्त तक, विदर्भ में 7 से 8 अगस्त तक और छत्तीसगढ़ में 4 से 9 अगस्त तक गरज-चमक, बिजली और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली हवाओं के साथ तेज बारिश होने की संभावना है। इसके अलावा पूर्वी और पश्चिमी मध्य प्रदेश में 6 से 8 अगस्त तक और छत्तीसगढ़ में 4 से 9 अगस्त तक अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा का पूर्वानुमान जारी किया गया है।
पूर्वी भारत में भी कई राज्यों पर खतरा
पूर्वी भारत में अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह, गंगा के मैदानी पश्चिम बंगाल तथा उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल एवं सिक्किम में 4 से 9 अगस्त तक तेज बारिश होने की संभावना है। झारखंड में 4 से 7 अगस्त तक, बिहार में 4 से 5 अगस्त तक और ओडिशा में 5 से 9 अगस्त तक गरज-चमक, बिजली और तेज हवाओं के साथ बारिश होने का अनुमान है। इसके साथ ही अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह में 4 से 7 अगस्त तक, झारखंड में 4 से 7 अगस्त तक, बिहार में 5 से 6 अगस्त तक और ओडिशा में 4 से 9 अगस्त तक भारी वर्षा हो सकती है। 5 अगस्त को उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल एवं सिक्किम और 4 अगस्त को बिहार में कहीं-कहीं बहुत भारी वर्षा का पूर्वानुमान है। वहीं 4 अगस्त को उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल एवं सिक्किम में अत्यंत भारी वर्षा होने की भी संभावना जताई गई है।
अंडमान में तेज हवाओं का भी अलर्ट
मौसम विभाग ने 4 से 9 अगस्त तक अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह में 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने और इनके झोंके 70 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंचने की संभावना जताई है। ऐसे में समुद्री क्षेत्रों और तटीय इलाकों में विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है।
पूर्वोत्तर भारत में भी भारी बारिश की चेतावनी
पूर्वोत्तर भारत में भी मौसम के बिगड़ने के संकेत हैं। अरुणाचल प्रदेश में 4 अगस्त को, असम और मेघालय में 4 से 6 अगस्त तक तथा नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में 4 से 9 अगस्त तक गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। इसके अलावा अरुणाचल प्रदेश में 5 से 7 अगस्त तक, असम और मेघालय में 4 से 9 अगस्त तक तथा नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में 5 से 9 अगस्त तक अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा हो सकती है। आईएमडी ने 4 अगस्त को अरुणाचल प्रदेश और नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम व त्रिपुरा में बहुत भारी वर्षा और 4 और 5 अगस्त को असम और मेघालय में भारी बारिश के साथ भारी से बहुत भारी बारिश की भी चेतावनी जारी की है।
Read More:
जम्मू-कश्मीर में बारिश का कहर! बादल फटने और फ्लैश फ्लड से कई जिले तबाह, मकान ढहे, गांव जलमग्न

