HomeBreaking NewsWhatsApp यूजर्स अलर्ट! बिना चेतावनी 24 घंटे के लिए लॉक हुए हजारों...

WhatsApp यूजर्स अलर्ट! बिना चेतावनी 24 घंटे के लिए लॉक हुए हजारों अकाउंट, यूजर्स परेशान, मेटा ने बताई वजह

WhatsApp Accounts Under Review: अगर आपका WhatsApp अकाउंट अचानक बंद हो जाए या उस पर “Account Under Review” का मैसेज दिखाई दे, तो घबराने की जरूरत नहीं है। भारत समेत कई देशों के हजारों यूजर्स के साथ हाल ही में ऐसा हुआ है। प्रभावित यूजर्स के अकाउंट बिना किसी चेतावनी के रिव्यू में चले गए, जिसके कारण वे चैट, कॉल और दूसरे किसी भी फीचर्स का इस्तेमाल नहीं कर सके। कई मामलों में यूजर्स को बताया गया कि रिव्यू प्रोसेस पूरा होने में 24 घंटे तक का समय लग सकता है।

यूजर्स ने क्या दावा किया?

कई यूजर्स का कहना है कि उन्होंने न तो स्पैम मैसेज भेजे, न किसी थर्ड-पार्टी WhatsApp ऐप का इस्तेमाल किया और न ही प्लेटफॉर्म के किसी नियम का उल्लंघन किया। इसके बावजूद उनके अकाउंट बिना किसी चेतावनी के लॉक हो गए। सबसे ज्यादा शिकायतें इस बात को लेकर सामने आईं कि कार्रवाई से पहले किसी तरह की चेतावनी भी नहीं दी गई।

भारत समेत कई देशों में दिखी समस्या

यह परेशानी किसी एक देश तक सीमित नहीं रही। भारत के अलावा कई अन्य देशों के यूजर्स ने भी सोशल मीडिया और Reddit जैसे प्लेटफॉर्म पर अपने अकाउंट अचानक रिव्यू में जाने की जानकारी शेयर की है। बड़ी संख्या में एक साथ सामने आए मामलों के बाद कई यूजर्स ने आशंका जताई कि इसके पीछे ऑटोमेटेड मॉडरेशन सिस्टम की गड़बड़ी या कोई तकनीकी बग हो सकता है। कुछ यूजर्स के अकाउंट 2 से 3 घंटे के भीतर सामान्य हो गए, जबकि कुछ को पूरे 24 घंटे तक इंतजार करना पड़ा।

अकाउंट रिव्यू में जाए तो क्या करें?

अगर आपके WhatsApp पर “Account Under Review” का मैसेज दिखाई देता है, तो सबसे पहले आधिकारिक WhatsApp ऐप का ही इस्तेमाल करें। किसी भी मॉडिफाइड ऐप जैसे GB WhatsApp या YoWhatsApp का उपयोग न करें। इसके अलावा बार-बार ऐप अनइंस्टॉल करने या नंबर दोबारा रजिस्टर करने से बचें। यदि ऐप में Request Review का ऑप्शन दिखाई दे, तो ‘Review’ बटन पर टैप कर रिक्वेस्ट भेज दें और रिव्यू प्रक्रिया पूरी होने तक शांति रखें।

Meta ने क्या कहा?

इस मामले पर Meta ने आधिकारिक बयान जारी करते हुए कहा कि कंपनी अपने प्लेटफॉर्म को सुरक्षित बनाए रखने और गलत इस्तेमाल रोकने के लिए लगातार काम करती है। इसी प्रक्रिया के तहत उसके सुरक्षा सिस्टम संदिग्ध गतिविधियों वाले कुछ अकाउंट्स की जांच करते हैं या उन पर कार्रवाई करते हैं। हालांकि Meta ने यह भी स्वीकार किया कि कुछ मामलों में ऑटोमेटेड सिस्टम से गलती हो सकती है। कंपनी के अनुसार, यदि किसी यूजर का अकाउंट गलती से प्रभावित हुआ है, तो उसे जल्द से जल्द ठीक करने और यूजर्स को दोबारा WhatsApp इस्तेमाल करने की सुविधा देने का प्रयास किया जा रहा है।

Read More:

ग्रेटर नोएडा में दर्दनाक हादसा, आग बुझाने पहुंचे दमकलकर्मियों पर गिरी कंपनी की दीवार, 2 की मौत, 3 घायल

Yogita Tyagi
Yogita Tyagihttps://mhone.in/
योगिता त्यागी एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें राजनीति, मनोरंजन, धर्म और लाइफस्टाइल विषयों में विशेष रुचि है। वर्तमान में वह Mhone News के राजनीतिक, धर्म और मनोरंजन सेक्शन के लिए सक्रिय रूप से लेखन कर रही हैं। डिजिटल मीडिया में तीन वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ, उन्होंने अपने करियर में कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों- जैसे दैनिक भास्कर, पंजाब केसरी, इंडिया डेली लाइव और ITV नेटवर्क में योगदान दिया है। योगिता ने गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय (GGSIPU) से मास कम्युनिकेशन और जर्नलिज्म में स्नातक की डिग्री प्राप्त की है, जिसने उनके डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में गहन, प्रभावशाली और विश्वसनीय लेखन की मजबूत नींव रखी है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments