HomeBreaking Newsसंसद के मानसून सत्र का आज 12वां दिन, इन 5 बिलों को...

संसद के मानसून सत्र का आज 12वां दिन, इन 5 बिलों को मंजूरी दिलाने की तैयारी में सरकार, हंगामे के आसार

Parliament Monsoon Session: संसद के मानसून सत्र का मंगलवार को 12वां दिन है। सरकार आज लोकसभा और राज्यसभा में आयकर (संशोधन) बिल समेत पांच अहम विधेयकों को आगे बढ़ाने और पारित कराने की कोशिश कर सकती है। हालांकि, पिछले कई दिनों से विपक्ष के तेवर देखते हुए दोनों सदनों में हंगामे की संभावना भी बनी हुई है।

कल संसद में क्या हुआ

सोमवार को लोकसभा ने सुप्रीम कोर्ट में मुख्य न्यायाधीश (CJI) सहित न्यायाधीशों की संख्या 34 से बढ़ाकर 38 करने से जुड़े संशोधन विधेयक को बिना चर्चा के पारित कर दिया। वहीं, राज्यसभा ने ‘माइक्रो, स्मॉल एंड मीडियम एंटरप्राइजेज डेवलपमेंट (अमेंडमेंट) बिल, 2026’ को मंजूरी दे दी।

अब तक कितने बिल हुए पारित

मानसून सत्र के लिए कुल आठ विधेयक सूचीबद्ध किए गए थे। इनमें से अब तक तीन विधेयक संसद के दोनों सदनों से पारित हो चुके हैं। इनमें वंदे मातरम, पब्लिक एग्जामिनेशन संशोधन बिल (पेपर लीक) और सुप्रीम कोर्ट (जजों की संख्या) संशोधन बिल शामिल हैं।

आज किन विधेयकों पर रहेगी नजर

संसद की मंजूरी का इंतजार कर रहे प्रमुख विधेयकों में जन्म-मृत्यु पंजीकरण (संशोधन) बिल, आयकर (संशोधन) बिल, MSME विकास (संशोधन) बिल, विदेशी अंशदान (FCRA) संशोधन बिल और विकसित भारत शिक्षा अधिष्ठान बिल शामिल हैं। सरकार की कोशिश रहेगी कि इन विधेयकों को दोनों सदनों से पारित कराया जाए, लेकिन विपक्ष के विरोध के बीच कार्यवाही सुचारु रूप से चल पाती है या नहीं, इस पर सभी की नजर रहेगी।\

Read More:

संवेदनशीलता और पारदर्शिता से हो हर शिकायत का निपटारा…, जनता दर्शन में CM योगी ने अधिकारियों को लगाई फटकार

Yogita Tyagi
Yogita Tyagihttps://mhone.in/
योगिता त्यागी एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें राजनीति, मनोरंजन, धर्म और लाइफस्टाइल विषयों में विशेष रुचि है। वर्तमान में वह Mhone News के राजनीतिक, धर्म और मनोरंजन सेक्शन के लिए सक्रिय रूप से लेखन कर रही हैं। डिजिटल मीडिया में तीन वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ, उन्होंने अपने करियर में कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों- जैसे दैनिक भास्कर, पंजाब केसरी, इंडिया डेली लाइव और ITV नेटवर्क में योगदान दिया है। योगिता ने गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय (GGSIPU) से मास कम्युनिकेशन और जर्नलिज्म में स्नातक की डिग्री प्राप्त की है, जिसने उनके डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में गहन, प्रभावशाली और विश्वसनीय लेखन की मजबूत नींव रखी है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments