HomeBreaking Newsमाता सीता का रूप धारण कर कंगना रनौत ने शेयर की 29...

माता सीता का रूप धारण कर कंगना रनौत ने शेयर की 29 साल पुरानी खूबसूरत तस्वीर, देख मंत्रमुग्ध हुए फैंस, एक्ट्रेस ने किसे दिया आशीर्वाद?

Kangana Ranaut Insta Post: बॉलीवुड एक्ट्रेस और बीजेपी सांसद कंगना रनौत एक बार फिर चर्चा में हैं। इस बार वजह उनकी कोई नई फिल्म नहीं, बल्कि बचपन की एक थ्रोबैक तस्वीर है। कंगना ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर साल 1997 की एक फोटो शेयर की है, जिसमें वह स्कूल के फैंसी ड्रेस कॉम्पिटिशन में माता सीता के किरदार में नजर आ रही हैं।

स्कूल की यादें कीं शेयर

कंगना द्वारा साझा की गई तस्वीर हिल व्यू पब्लिक स्कूल, सरकाघाट, मंडी की बताई गई है। फोटो में वह लाल साड़ी पहनकर सीता के रूप में दिखाई दे रही हैं। उनके साथ एक बच्ची भगवान राम के किरदार में नजर आ रही है, जबकि एक बच्चा हनुमान की भूमिका निभाता दिख रहा है।

कैप्शन में क्या लिखा?

तस्वीर शेयर करते हुए कंगना ने कैप्शन में लिखा, ‘राम- चंद्रेश कुमारी, सीता- कंगना रनौत, हनुमान जी- पारुल मोगिल… साल 1997, हिल व्यू पब्लिक स्कूल, सरकाघाट, मंडी।’ इस पोस्ट के जरिए उन्होंने अपने स्कूल के दिनों की यादें भी ताजा कीं।

‘सभी लिबरल्स को मेरा आशीर्वाद…’

इसके बाद कंगना ने इसी तस्वीर का क्लोजअप भी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया। इस फोटो में वह आशीर्वाद देने की मुद्रा में दिखाई दे रही हैं। तस्वीर के साथ उन्होंने तंज भरे अंदाज में लिखा, ‘सभी लिबरल्स को मेरा आशीर्वाद।’ इसके साथ उन्होंने हंसने वाली इमोजी भी शेयर की, जिसके बाद यह पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

‘रामायण’ के ट्रेलर के बाद आई पोस्ट

कंगना ने यह पोस्ट ऐसे टाइम पर शेयर की है, जब हाल ही में रणबीर कपूर और यश स्टारर फिल्म ‘रामायण’ का ट्रेलर रिलीज हुआ है। फिल्म में साई पल्लवी माता सीता के किरदार में नजर आएंगी। उनके लुक और हिंदी भाषा को लेकर सोशल मीडिया पर लगातार चर्चा हो रही है। ऐसे में कंगना की सीता वाले किरदार की पुरानी तस्वीर ने भी लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा है।

इन फिल्मों में नजर आएंगी कंगना

वर्क फ्रंट की बात करें तो कंगना रनौत आखिरी बार फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ में नजर आई थीं। यह फिल्म 26/11 मुंबई हमलों के दौरान अस्पताल कर्मचारियों की बहादुरी पर आधारित थी। हालांकि, रिलीज के बाद फिल्म बॉक्स ऑफिस पर उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर सकी। आने वाले समय में कंगना आर माधवन के साथ फिल्म ‘सर्कल’ में दिखाई देंगी। इसके अलावा उनके पास फिल्म ‘क्वीन 2’ भी है, जिसका दर्शकों को इंतजार है।

Read More:

‘दिल्ली लक्ष्मी योजना’ का ऑनलाइन पोर्टल लॉन्च, महिलाओं को हर महीने मिलेंगे ₹2500

Yogita Tyagi
Yogita Tyagihttps://mhone.in/
योगिता त्यागी एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें राजनीति, मनोरंजन, धर्म और लाइफस्टाइल विषयों में विशेष रुचि है। वर्तमान में वह Mhone News के राजनीतिक, धर्म और मनोरंजन सेक्शन के लिए सक्रिय रूप से लेखन कर रही हैं। डिजिटल मीडिया में तीन वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ, उन्होंने अपने करियर में कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों- जैसे दैनिक भास्कर, पंजाब केसरी, इंडिया डेली लाइव और ITV नेटवर्क में योगदान दिया है। योगिता ने गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय (GGSIPU) से मास कम्युनिकेशन और जर्नलिज्म में स्नातक की डिग्री प्राप्त की है, जिसने उनके डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में गहन, प्रभावशाली और विश्वसनीय लेखन की मजबूत नींव रखी है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments