Commonwealth Games 2026: भारत ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के पुरुष जैवलिन थ्रो फाइनल में शानदार प्रदर्शन करते हुए दो पदक अपने नाम किए। नीरज चोपड़ा ने सिल्वर मेडल जीता, जबकि यशवीर सिंह ने अपने आखिरी प्रयास में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए ब्रॉन्ज मेडल पर कब्जा जमाया। वहीं पाकिस्तान के ओलंपिक चैंपियन अरशद नदीम शुरुआत में ही पदक की दौड़ से बाहर हो गए।
ठंडे मौसम में हुआ रोमांचक मुकाबला
ठंडे मौसम और तेज हवाओं के बीच खेले गए पुरुष जैवलिन थ्रो फाइनल में खिलाड़ियों के सामने चुनौतीपूर्ण परिस्थितियां थीं। इसके बावजूद भारतीय खिलाड़ियों ने दमदार प्रदर्शन किया और भारत के खाते में दो पदक जोड़ दिए।
नीरज ने दूसरे प्रयास में किया शानदार थ्रो
नीरज चोपड़ा ने पहले प्रयास में 80.97 मीटर का थ्रो किया। इसके बाद दूसरे प्रयास में उन्होंने 85.83 मीटर का शानदार थ्रो फेंककर खुद को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया। हालांकि इसके बाद वह इस दूरी में सुधार नहीं कर सके और 85.83 मीटर के साथ सिल्वर मेडल अपने नाम किया।
A double podium finish to remember! 🥈🥉🇮🇳
Congratulations to Neeraj Chopra for winning Silver and Yash Vir Singh for securing Bronze in the Men's Javelin Throw at the Commonwealth Games.
Two Indians finishing on the podium is a historic first for this event. This is a truly… pic.twitter.com/QmqnW2VJT1
— Dr Mansukh Mandaviya (@mansukhmandviya) July 31, 2026
रुमेश पथिरागे ने जीता गोल्ड
श्रीलंका के रुमेश पथिरागे ने मुकाबले में सबसे लंबा 89.75 मीटर का थ्रो फेंककर गोल्ड मेडल हासिल किया। उनके इस प्रदर्शन के सामने बाकी सभी खिलाड़ी पीछे रह गए। नीरज चोपड़ा दूसरे स्थान पर रहे, जबकि यशवीर सिंह तीसरे स्थान पर रहे।
भारत के तीन खिलाड़ियों ने बनाई टॉप-8 में जगह
भारत की ओर से नीरज चोपड़ा, रोहित यादव और यशवीर सिंह तीनों ने शुरुआती दौर के बाद टॉप-8 में जगह बनाई। इससे भारतीय दल की पदक की उम्मीदें अंत तक बनी रहीं।
यशवीर ने आखिरी थ्रो में पलटा मुकाबला
अंतिम प्रयास में यशवीर सिंह ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 85.41 मीटर का पर्सनल बेस्ट थ्रो किया। इस थ्रो के दम पर वह सीधे तीसरे स्थान पर पहुंच गए और ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम कर लिया। इसके साथ ही भारत ने पुरुष जैवलिन थ्रो स्पर्धा में दूसरा और तीसरा स्थान हासिल करते हुए दो पदक जीतने का शानदार कारनामा किया।
गोल्ड नहीं जीतने पर नीरज का आया रिएक्शन
गोल्ड नहीं जीत पाने के बाद नीरज चोपड़ा ने रिएक्ट किया और कहा, भारतीय एथलीट नीरज चोपड़ा ने कहा, “इससे एशियाई खेलों की यादें ताज़ा हो जाती हैं, जहां किशोर और मैंने मेडल जीते थे। मुझे बहुत खुशी है कि यशवीर ने इतने अहम मौके पर अपना पर्सनल बेस्ट प्रदर्शन किया। साथ में पोडियम पर खड़े होना बहुत अच्छा लगता है। राष्ट्रगान बजते हुए सुनना हमेशा खुशी देता है। साथ ही, मैंने भी इस सीजन का अपना बेस्ट प्रदर्शन किया और मेरी वापसी अच्छी चल रही है। आगे और भी प्रतियोगिताएं हैं, इसलिए मैं बहुत खुश हूं।”
#WATCH | Glasgow, Scotland: On winning the silver medal in the men's javelin throw final at the Glasgow 2026 Commonwealth Games, Indian athlete Neeraj Chopra says, "It brings back memories of the Asian Games, where Kishore and I both won medals. I’m really happy that Yashvir… pic.twitter.com/2eoXNoTpi4
— ANI (@ANI) August 1, 2026
Read More:

