HomeBreaking Newsस्वतंत्रता दिवस से पहले सुरक्षा एजेंसियों की बड़ी कार्रवाई, अमृतसर में चार...

स्वतंत्रता दिवस से पहले सुरक्षा एजेंसियों की बड़ी कार्रवाई, अमृतसर में चार संदिग्ध आतंकवादी गिरफ्तार

स्वतंत्रता दिवस से पहले पंजाब में सुरक्षा एजेंसियों ने एक अहम कार्रवाई करते हुए अमृतसर देहात पुलिस ने अजनाला क्षेत्र से चार संदिग्ध आतंकवादी लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस का दावा है कि ये आरोपी किसी बड़ी आतंकी साजिश को अंजाम देने की तैयारी में थे। गिरफ्तार किए गए सभी आरोपियों से पूछताछ जारी है और जांच एजेंसियां उनके नेटवर्क तथा अन्य संभावित सहयोगियों की जानकारी जुटाने में लगी हैं।

सीमावर्ती क्षेत्र में हमलों से जुड़े होने का आरोप

शुरुआती जांच के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों पर पहले भी पुलिस स्टेशनों को निशाना बनाने के आरोप हैं। पुलिस का कहना है कि 23 जुलाई की आधी रात को पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI के इशारे पर आरोपियों ने सीमावर्ती थाना अजनाला के अंतर्गत चमियारी पुलिस चौकी पर बोतल बम फेंका था। इस घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं थी। हालांकि, पुलिस के कुछ अधिकारियों ने चौकी पर हमले की घटना की पुष्टि नहीं की है। जांच में यह भी देखा जा रहा है कि आरोपियों की भूमिका अन्य विस्फोट और हमलों की घटनाओं में भी रही है या नहीं।

हत्या और विस्फोट मामलों की भी जांच

जांच एजेंसियां यह भी पता लगा रही हैं कि एएसआई जोगा सिंह की हत्या और आर्मी इलाका खासा के बाहर हुए विस्फोट में भी कहीं यही गिरोह शामिल तो नहीं था। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रमदास निवासी करणबीर सिंह, मनदीप सिंह, सुखदीप सिंह और प्रदीप सिंह के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, पूछताछ के दौरान आरोपियों से कई महत्वपूर्ण जानकारियां मिली हैं, जिनके आधार पर आगे जांच की जा रही है। चारों आरोपियों को दोपहर 2 बजे के बाद अदालत में पेश किया जाएगा, जहां पुलिस उनसे आगे पूछताछ के लिए रिमांड की मांग करेगी। मामले में वरिष्ठ अधिकारियों की ओर से विस्तार से जानकारी देने के लिए अघउ द्वारा प्रेस कॉन्फ्रेंस किए जाने की भी संभावना जताई गई है।

Read More

मिडिल-ईस्ट तनाव के बीच क्या बदल रही है भारत-चीन रिश्ते की तस्वीर? अगले महीने भारत आ सकते हैं शी जिनपिंग

Ram Janam Chauhan
Ram Janam Chauhanhttp://mhone.in
राम जनम चौहान वर्तमान में MH One News के साथ जुड़े हुए हैं। वे मुख्य रूप से पॉलिटिक्स और नेशनल न्यूज़ को कवर करते हैं। उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत दैनिक जागरण संस्थान के साथ की। इसके अलावा Zee Media और India News में इंटर्नशिप की है। राम जनम चौहान ने डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज (गोकलपुरी, दिल्ली) से पत्रकारिता एवं जनसंचार (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments