HomeBreaking Newsजैसलमेर में दर्दनाक हादसा, ऊंट से टकराकर SUV ने खाई 5 पलटियां,...

जैसलमेर में दर्दनाक हादसा, ऊंट से टकराकर SUV ने खाई 5 पलटियां, मेजर की मौत, दो लेफ्टिनेंट घायल

जैसलमेर(Jaisalmer) में गुरुवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में सेना के एक मेजर की जान चली गई। हादसा थईयात आर्मी एरिया के पास हुआ जहां सेना की टाटा सफारी अचानक एक ऊंट से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वाहन कई बार पलट गया। इस हादसे में SUV चला रहे मेजर हमजा आरिफ (26) की मौत हो गई।

मिली जानकारी के मुताबिक, हादसा रात करीब 12:30 बजे शहर से लगभग 18 किलोमीटर दूर हुआ। दुर्घटना के समय मेजर हमजा आरिफ अपने दो साथियों के साथ ड्यूटी पूरी कर आर्मी स्टेशन की ओर लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में अचानक एक ऊंट सामने आ गया, जिससे गाड़ी का संतुलन बिगड़ गया और वह बुरी तरह दुर्घटनाग्रस्त हो गई।

100 मीटर तक घिसटती चली गई SUV

प्रत्यक्ष जानकारी के मुताबिक, ऊंट से टकराने के बाद टाटा सफारी करीब चार से पांच बार पलट गई। हादसे की गंभीरता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि वाहन लगभग 100 मीटर तक सड़क पर घिसटता हुआ चला गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

हादसे के तुरंत बाद तीनों घायलों को सेना के अस्पताल पहुंचाया गया। डॉक्टरों ने जांच के बाद मेजर हमजा आरिफ को मृत घोषित कर दिया। वहीं, उनके साथ मौजूद दो अन्य सैन्य अधिकारी गंभीर रूप से घायल हो गए।

दो लेफ्टिनेंट घायल, जांच जारी

पुलिस के अनुसार, घायल अधिकारियों की पहचान लेफ्टिनेंट आयुष्मान और लेफ्टिनेंट अभिनव राठौड़ के रूप में हुई है। दोनों का इलाज थईयात स्थित आर्मी हॉस्पिटल में चल रहा है। मध्य प्रदेश के रहने वाले मेजर हमजा आरिफ की शादी को अभी केवल एक महीना ही हुआ था।

उनकी असमय मौत से परिवार और सेना में शोक का माहौल है। हादसे के बाद पुलिस और मिलिट्री पुलिस ने मिलकर मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल दुर्घटना के पीछे की परिस्थितियों और अन्य कारणों का पता लगाया जा रहा है। अधिकारियों के मुताबिक, जांच पूरी होने के बाद ही हादसे की पूरी तस्वीर सामने आएगी।

यह भी पढ़ें : ट्रंप की घोषणा से पश्चिम एशिया में बढ़ी हलचल, कहा – ‘गाजा में हथियारों से मुक्त होगा हमास’…

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments