HomeBreaking Newsसिर मुंडवाने पर मिलेंगे 15 हजार, फर्जी सरकारी स्कीम में फंसी तमिलनाडु...

सिर मुंडवाने पर मिलेंगे 15 हजार, फर्जी सरकारी स्कीम में फंसी तमिलनाडु की तीन महिलाएं 

तमिलनाडु के सलेम जिले में ठगी का एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने पुलिस के साथ-साथ स्थानीय लोगों को भी हैरान कर दिया। एक व्यक्ति ने खुद को सरकारी अधिकारी बताकर लोगों को भरोसे में लिया और दावा किया कि सरकार एक विशेष स्वास्थ्य अभियान चला रही है।

संक्रामक बीमारी का दिखाया डर

पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने अट्टूर तालुक की एक महिला को फोन कर खुद को तहसीलदार बताया। उसने कहा कि विदेशों में फैल रही एक खतरनाक संक्रामक बीमारी अब इलाके तक पहुंच गई है और यह बालों के जरिए फैलती है। इसी वजह से सरकार ने लोगों के बाल हटवाने का विशेष अभियान शुरू किया है। विश्वास दिलाने के लिए आरोपी ने कहा कि इस योजना के तहत महिलाओं को 15 हजार रुपये, पुरुषों को 6 हजार रुपये और कॉलेज छात्रों को 45 हजार रुपये दिए जाएंगे। उसने यह भी कहा कि सीमित संख्या में टोकन जारी किए गए हैं, इसलिए जल्दी फैसला लेना होगा।

व्हाट्सऐप की तस्वीरों से बढ़ाया भरोसा

अपनी बात को सच साबित करने के लिए आरोपी ने व्हाट्सऐप पर कुछ महिलाओं के मुंडन की तस्वीरें और 500 रुपये के नोटों की फोटो भेजीं। इन तस्वीरों को देखकर महिला को लगा कि कई लोग पहले ही इस योजना का लाभ ले चुके हैं।

इसके बाद उसने अपने परिचितों को भी इस सरकारी योजना की जानकारी दी। नतीजा यह हुआ कि चित्रा (63), रामायी (62) और कावेरी (64) नाम की तीन महिलाओं ने स्थानीय सैलून में जाकर सिर मुंडवा लिया, जबकि कई अन्य महिलाएं भी अपनी बारी का इंतजार कर रही थीं।

तहसील कार्यालय पहुंचते ही खुली पोल

कुछ दिन बीतने के बाद भी किसी के खाते में पैसे नहीं पहुंचे। जब महिलाओं ने आरोपी को फोन किया तो उसका मोबाइल बंद मिला। इसके बाद वे सीधे अट्टूर तहसील कार्यालय पहुंचीं, जहां अधिकारियों ने साफ कर दिया कि सरकार की ओर से ऐसी कोई योजना या स्वास्थ्य अभियान कभी जारी नहीं किया गया। शिकायत मिलने पर पुलिस ने जांच शुरू की और अरियालुर जिले के जयंकोंडम तालुक निवासी 39 वर्षीय सतीशकुमार को गिरफ्तार कर लिया।

Read More

बॉयफ्रेंड से बात करने में 3 वर्षीय बच्चा बना रहा था बाधा, मां ने कर दी हत्या, पति ने दर्ज कराया केस

Ram Janam Chauhan
Ram Janam Chauhanhttp://mhone.in
राम जनम चौहान वर्तमान में MH One News के साथ जुड़े हुए हैं। वे मुख्य रूप से पॉलिटिक्स और नेशनल न्यूज़ को कवर करते हैं। उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत दैनिक जागरण संस्थान के साथ की। इसके अलावा Zee Media और India News में इंटर्नशिप की है। राम जनम चौहान ने डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज (गोकलपुरी, दिल्ली) से पत्रकारिता एवं जनसंचार (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments