Public Examination Bill: संसद के मानसून सत्र का बुधवार को आठवां दिन है। लोकसभा में आज ‘पब्लिक एग्जामिनेशन (अनुचित साधनों की रोकथाम) संशोधन विधेयक, 2026’ पर फिर से चर्चा होगी और इसके बाद सदन में वोटिंग कराई जाएगी। यदि विधेयक लोकसभा से पारित हो जाता है तो इसे आगे की प्रक्रिया के लिए राज्यसभा में भी पेश किया जाएगा।
मंगलवार को 9 घंटे चली चर्चा
मंगलवार को लोकसभा में इस विधेयक पर दोपहर 2 बजे से रात 11 बजे तक करीब 9 घंटे चर्चा चली। हालांकि कई सांसदों की बहस पूरी नहीं हो सकी, जिसके चलते लोकसभा अध्यक्ष ने सदन की कार्यवाही रात 11 बजे स्थगित कर दी। अब बुधवार को बाकि बची हुई चर्चा के बाद विधेयक पर मतदान कराया जाएगा।
2024 के कानून में होंगे बदलाव
यह संशोधन विधेयक 2024 में बने कानून में बदलाव का प्रस्ताव लेकर आया है। सरकार का कहना है कि इन संशोधनों से परीक्षाओं में होने वाले पेपर लीक और अन्य अनुचित गतिविधियों पर ज्यादा प्रभावी ढंग से रोक लगाई जा सकेगी।
सरकार ने बताया संशोधन का उद्देश्य
केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह ने चर्चा के दौरान कहा कि यह संशोधन पेपर लीक की घटनाओं को रोकने की दिशा में अहम होगा। उनके मुताबिक, नए प्रावधान परीक्षा प्रणाली को अधिक पारदर्शी और सुरक्षित बनाने में मदद करेंगे।
हंगामे के बीच हुई कार्यवाही
विधेयक पर चर्चा के दौरान लोकसभा में राजनीतिक हलचल भी देखने को मिली। मंगलवार को प्रह्लाद जोशी को शिक्षा मंत्री बनाए जाने के मुद्दे पर विपक्ष ने हंगामा किया। इसके बावजूद सदन में पेपर लीक संशोधन विधेयक पर चर्चा जारी रही।
आज राज्यसभा में भी होगी पेशकश
लोकसभा में मतदान की प्रक्रिया पूरी होने के बाद सरकार इस विधेयक को राज्यसभा में भी पेश करेगी, जहां इस पर चर्चा होने की संभावना है। सरकार का मानना है कि संशोधित कानून लागू होने से सार्वजनिक परीक्षाओं में पारदर्शिता बढ़ेगी और पेपर लीक जैसी घटनाओं पर नियंत्रण लगाने में मदद मिलेगी।
Read More:
हिमाचल में भारी बारिश को लेकर IMD का रेड अलर्ट, कई जिलों में अचानक बाढ़ और भूस्खलन की चेतावनी

