HomeBreaking Newsकरोड़ों की ठगी से प्यार के जाल तक! सुकेश चंद्रशेखर पर Netflix...

करोड़ों की ठगी से प्यार के जाल तक! सुकेश चंद्रशेखर पर Netflix ला रहा है सनसनीखेज डॉक्यूमेंट्री

OTT प्लेटफॉर्म Netflix एक बार फिर भारत के चर्चित अपराध और घोटालों से जुड़ी कहानी दर्शकों के सामने पेश करने जा रहा है। इस बार प्लेटफॉर्म पर सुकेश चंद्रशेखर(Sukesh Chandrashekhar) की जिंदगी और उससे जुड़े कथित धोखाधड़ी के मामलों पर आधारित डॉक्यूमेंट्री रिलीज होगी। इसका नाम ‘लव, स्कैम और धोखा: द सुकेश चंद्रशेखर स्टोरी’ रखा गया है। इसे इंडिया टुडे ओरिजिनल्स ने तैयार किया है।

यह डॉक्यूमेंट्री सुकेश के शुरुआती जीवन से लेकर बड़े वित्तीय घोटालों के मामलों में मुख्य आरोपी बनने तक के सफर को दिखाएगी। कहानी में उसके कथित फर्जीवाड़े, ठगी के तरीकों और चर्चित लोगों से संपर्क बनाने के दावों को भी शामिल किया गया है।

दो साल से ज्यादा समय तक हुई जांच

इस डॉक्यूमेंट्री को तैयार करने के लिए दो साल से अधिक समय तक जानकारी जुटाई गई। इसमें उन घटनाओं और तरीकों पर रोशनी डाली गई है जिनके जरिए सुकेश कथित तौर पर लोगों को अपने जाल में फंसाता था।

आरोप है कि उसने कई बार फर्जी पहचान अपनाकर खुद को बड़े सरकारी अधिकारियों से जुड़ा हुआ बताया। इसके अलावा बॉलीवुड और राजनीतिक जगत की कुछ चर्चित हस्तियों के साथ उसके कथित संपर्क भी चर्चा का विषय रहे हैं।

तिहाड़ जेल से कैसे चलता रहा ठगी का खेल?

डॉक्यूमेंट्री का सबसे दिलचस्प हिस्सा दिल्ली की तिहाड़ जेल से जुड़ा है। इसमें यह जानने की कोशिश की गई है कि जेल में बंद रहने के बावजूद सुकेश कथित तौर पर बड़े स्तर पर धोखाधड़ी की गतिविधियां कैसे जारी रख पाया। साथ ही, इस पूरे मामले में व्यवस्था की खामियों को भी सामने लाने का प्रयास किया गया है।

18 दिसंबर को Netflix पर होगी रिलीज

इस डॉक्यूमेंट्री का निर्देशन मौमिता सेन और नियंता शेखर ने किया है। Netflix ने सोशल मीडिया पर इसका पोस्टर जारी करते हुए रिलीज की तारीख की जानकारी दी है।

‘लव, स्कैम और धोखा: द सुकेश चंद्रशेखर स्टोरी’ 18 दिसंबर 2026 को Netflix पर रिलीज होगी। इससे पहले प्लेटफॉर्म ‘करी एंड सायनाइड: द जॉली जोसेफ केस’ और ‘द इंद्राणी मुखर्जी स्टोरी: बरीड ट्रुथ’ जैसी चर्चित क्राइम डॉक्यूमेंट्री भी पेश कर चुका है।

यह भी पढ़ें : नताशा के बाद महिका पर आया हार्दिक का दिल! समंदर के बीच पहनाई डायमंड रिंग…

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments