HomeBreaking Newsमध्य पूर्व में फिर गरमाया माहौल, यमन के बाद अब इराक से...

मध्य पूर्व में फिर गरमाया माहौल, यमन के बाद अब इराक से सऊदी अरब पर ड्रोन अटैक की कोशिश

सऊदी अरब के रक्षा मंत्रालय के एक बयान में कहा गया है कि सऊदी अरब के एयर डिफेंस सिस्टम ने इराक से आए ड्रोन को नष्ट कर दिया है। बयान के मुताबिक, इन ड्रोन ने सऊदी अरब के पूर्वी हिस्से में तेल ठिकानों पर हमला करने की कोशिश की थी। मंत्रालय ने दावा किया कि इराक में मौजूद ईरान से जुड़े हथियारबंद संगठनों ने ये ड्रोन दागे थे।

तेल ठिकानों पर हमला करने की कोशिश

सऊदी रक्षा मंत्रालय के आधिकारिक प्रवक्ता मेजर जनरल तुर्की अल-मलिकी ने सऊदी रक्षा मंत्रालय के X (ट्विटर) हैंडल पर एक पोस्ट में कहा कि पिछले कुछ घंटों में, एयर डिफेंस सिस्टम ने कई ऐसे ड्रोन को रोका और नष्ट किया, जो रियाद और पूर्वी क्षेत्र में पेट्रोलियम ठिकानों को निशाना बनाने की कोशिश कर रहे थे।

रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता मेजर जनरल तुर्की अल-मलिकी के अनुसार, “आतंकवाद की ये कोशिशें इराकी इलाके से की गईं और इन्हें ईरान समर्थित आतंकवादी मिलिशिया ने अंजाम दिया।” उनके बयान में सऊदी अरब के “अपनी रक्षा करने और अपनी क्षमताओं की सुरक्षा करने के वैध अधिकार” और “सही समय और जगह पर जवाब देने के अधिकार” को दोहराया गया।

हाल ही में, सऊदी अरब पर ईरान के एक और सहयोगी, यमन के हूथी विद्रोहियों के हमले तेज हो गए हैं। इस समूह ने अपने हमलों को जवाबी कार्रवाई बताते हुए सही ठहराया है और दावा किया है कि रियाद ने हाल के हफ्तों में उनके नियंत्रण वाले इलाकों पर हमले किए थे।

 

READ MORE: उत्तराखंड टेक्निकल यूनिवर्सिटी का बड़ा एक्शन, पेपर लीक करने वाले प्रोफेसर पर लगा ‘आजीवन प्रतिबंध’

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments