भारतीय रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) ने देश की सामरिक क्षमता को नई मजबूती देते हुए 10 और 11 जून को लगातार तीन महत्वपूर्ण मिसाइल परीक्षण सफलतापूर्वक संपन्न किए हैं। इन परीक्षणों में बैलिस्टिक मिसाइल डिफेंस (BMD) सिस्टम और नेवल एंटी-शिप मिसाइल तकनीक शामिल रही। इस उपलब्धि के साथ भारत उन चुनिंदा देशों के समूह में शामिल हो गया है, जिनके पास लंबी दूरी की बैलिस्टिक मिसाइलों को रोकने की उन्नत क्षमता मौजूद है।
24 घंटे में तीन सफल मिसाइल परीक्षण
DRDO के अनुसार, परीक्षणों के दौरान बैलिस्टिक मिसाइल डिफेंस सिस्टम ने अपने निर्धारित लक्ष्यों को सफलतापूर्वक इंटरसेप्ट कर हवा में ही नष्ट कर दिया। इससे भारत की बहुस्तरीय (मल्टी-लेयर्ड) मिसाइल रक्षा प्रणाली की प्रभावशीलता साबित हुई है। विशेषज्ञों का मानना है कि यह क्षमता भविष्य में उभरने वाले उन्नत मिसाइल खतरों से निपटने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
2000 से 5000 Km रेंज वाली मिसाइलों को रोकने में सक्षम
सूत्रों के मुताबिक, DRDO ने दो ऐसे इंटरसेप्टर मिसाइलों का परीक्षण किया है जो 2,000 से 5,000 किलोमीटर तक मार करने वाली इंटरमीडिएट रेंज बैलिस्टिक मिसाइलों (IRBM) को निष्क्रिय कर सकती हैं। इनमें वायुमंडल के बाहर और वायुमंडल के भीतर दोनों प्रकार की इंटरसेप्शन क्षमता शामिल है। हालांकि सरकार ने फिलहाल इन इंटरसेप्टर मिसाइलों के नाम सार्वजनिक नहीं किए हैं। सफल परीक्षणों के बाद इन्हें जल्द ही सेना के यूजर ट्रायल्स के लिए भेजा जाएगा।
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दी बधाई
इन परीक्षणों की निगरानी DRDO प्रमुख और रक्षा अनुसंधान एवं विकास विभाग के सचिव राजेश कुमार सिंह ने की। उन्होंने वैज्ञानिकों, उद्योग भागीदारों और सशस्त्र बलों के बीच उत्कृष्ट समन्वय की सराहना की। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी इस उपलब्धि पर DRDO को बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता देश की हवाई और समुद्री सुरक्षा को नई मजबूती प्रदान करेगी और भारत की रक्षा तैयारियों को और सशक्त बनाएगी।
The @DRDO_India has successfully demonstrated multiple crucial technologies bolstering nations defence capabilities against different types of enemy threats.
Three consecutive flight-tests were successfully conducted to demonstrate multi-layered defence against long range… pic.twitter.com/0DKQF0LB30
— Rajnath Singh (@rajnathsingh) June 13, 2026
Read More
बीजेपी का मिशन पंजाब तेज, दिल्ली में अमित शाह और नितिन नबीन की बड़ी रणनीतिक बैठक

