HomeBreaking Newsबीजेपी का मिशन पंजाब तेज, दिल्ली में अमित शाह और नितिन नबीन...

बीजेपी का मिशन पंजाब तेज, दिल्ली में अमित शाह और नितिन नबीन की बड़ी रणनीतिक बैठक

भारतीय जनता पार्टी ने पंजाब में अपनी राजनीतिक पकड़ मजबूत करने और आगामी विधानसभा चुनावों की तैयारियों को लेकर गतिविधियां तेज कर दी हैं। इसी कड़ी में दिल्ली में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं(Amit Shah and Nitin Nabin) की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की जा रही है जिसमें संगठनात्मक मजबूती और चुनावी रणनीति को लेकर व्यापक होनी है। बैठक का उद्देश्य राज्य में पार्टी की जमीनी उपस्थिति को और प्रभावी बनाना तथा कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना बताया जा रहा है।

दिल्ली स्थित भाजपा के विस्तार कार्यालय में आयोजित इस बैठक में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, पार्टी के वरिष्ठ नेता नितिन नबीन और संगठन महामंत्री बी.एल. संतोष सहित कई प्रमुख पदाधिकारी शामिल हुए हैं।  बैठक में पंजाब भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़, अश्वनी शर्मा और राज्य संगठन मंत्री श्रीनिवास भी मौजूद हैं। इसके अलावा दिल्ली भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा को भी विशेष रूप से आमंत्रित किया गया है।

बूथ स्तर तक संगठन विस्तार पर जोर

सूत्रों के मुताबिक, चर्चा का प्रमुख केंद्र संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक सक्रिय बनाना बताया जा रहा है। पार्टी का मानना है कि मजबूत संगठनात्मक ढांचा ही चुनावी सफलता की आधारशिला होता है। इसी वजह से कार्यकर्ताओं को जोड़ने, स्थानीय इकाइयों को सशक्त बनाने और विभिन्न स्तरों पर बेहतर संवाद स्थापित करने की रणनीति पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

अन्य राज्यों की भी हो रही समीक्षा

पंजाब से पहले भाजपा नेतृत्व ने तमिलनाडु के नेताओं के साथ भी इसी प्रकार की समीक्षा बैठक की थी। उस दौरान राज्य की राजनीतिक परिस्थितियों और संगठनात्मक विस्तार की संभावनाओं पर चर्चा हुई थी।

पंजाब में बढ़ेगी राजनीतिक गतिविधियां

राजनीतिक जानकारों का मानना है कि दिल्ली में हुई यह बैठक पंजाब में भाजपा की आगामी रणनीति का आधार बन सकती है। आने वाले महीनों में राज्य में संगठनात्मक कार्यक्रमों, जनसंपर्क अभियानों और राजनीतिक गतिविधियों में तेजी देखने को मिल सकती है।

यह भी पढ़ें : असम के जोरहाट एयरबेस पर IAF विमान हुआ हादसे का शिकार, लैंडिंग के वक्त धमाके…

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments