HomeBreaking Newsवैभव सूर्यवंशी की Team India में हुई धमाकेदार एंट्री, श्रेयस अय्यर बने...

वैभव सूर्यवंशी की Team India में हुई धमाकेदार एंट्री, श्रेयस अय्यर बने नए कप्तान, एशियन गेम्स के लिए भारत का बड़ा ऐलान…

भारतीय क्रिकेट में शनिवार (6 जून) को एक बड़ा बदलाव देखने को मिला जब आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के साथ-साथ एशियन गेम्स 2026 के लिए टीम इंडिया की घोषणा की गई। BCCI मुख्यालय में हुई चयन समिति की बैठक के बाद मेन्स सेलेक्शन पैनल ने सभी स्क्वॉड को अंतिम रूप दिया। इस अहम प्रेस कॉन्फ्रेंस में चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर और बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने टीम की आधिकारिक घोषणा की।

इस बार भारतीय टी20 टीम की कमान श्रेयस अय्यर को सौंपी गई है जो एक बड़े रणनीतिक बदलाव के रूप में देखा जा रहा है। उनके साथ युवा बल्लेबाज तिलक वर्मा को उपकप्तान बनाया गया है। चयनकर्ताओं का यह कदम भविष्य की टीम तैयार करने की दिशा में अहम माना जा रहा है जहां युवा खिलाड़ियों को नेतृत्व की भूमिका भी दी जा रही है।

वैभव सूर्यवंशी की ऐतिहासिक एंट्री

इस चयन का सबसे चर्चित और चौंकाने वाला पहलू 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी(Vaibhav Suryavanshi) की सीनियर टीम में पहली बार एंट्री रही। बेहद कम उम्र में राष्ट्रीय टीम में जगह बनाकर उन्होंने क्रिकेट जगत का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। माना जा रहा है कि चयनकर्ताओं ने उनके हालिया प्रदर्शन और प्रतिभा को देखते हुए उन्हें भविष्य के निवेश के तौर पर टीम में शामिल किया है।

कप्तानी में भी बड़ा बदलाव

सबसे बड़ा फैसला यह रहा कि सूर्यकुमार यादव को न केवल कप्तानी से हटाया गया बल्कि इस बार उन्हें टीम में भी जगह नहीं मिली। यह निर्णय भारतीय क्रिकेट के टी20 ढांचे में एक बड़े बदलाव का संकेत देता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह फैसला चयन समिति और अपेक्स काउंसिल की बैठक के बाद लिया गया जबकि औपचारिक घोषणा बाद में की गई।

तेज गेंदबाजी विभाग में भी रणनीतिक बदलाव किए गए हैं। जसप्रीत बुमराह को इंग्लैंड और आयरलैंड टी20 सीरीज से आराम दिया गया है हालांकि वे एशियन गेम्स 2026 के स्क्वॉड में शामिल रहेंगे। उनकी जगह मोहम्मद सिराज को टी20 टीम में वापस बुलाया गया है। यह फैसला खिलाड़ियों के वर्कलोड मैनेजमेंट को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।

बनाई गई तीन अलग-अलग स्क्वॉड 

आयरलैंड, इंग्लैंड और एशियन गेम्स के लिए लगभग समान लेकिन कुछ बदलावों के साथ अलग-अलग टीमें घोषित की गई हैं। सभी टीमों में श्रेयस अय्यर कप्तान और तिलक वर्मा उपकप्तान हैं। कुछ खिलाड़ियों को रोटेशन के आधार पर शामिल किया गया है ताकि हर प्रारूप में संतुलन बना रहे।

टीम में अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, ईशान किशन, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, शिवम दुबे, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह और हर्षित राणा जैसे खिलाड़ियों को लगातार जगह दी गई है। यह साफ संकेत है कि टीम मैनेजमेंट अब युवाओं और ऑलराउंडर्स पर अधिक भरोसा जता रहा है।

कब है भारत का आयरलैंड दौरा ?

भारत का आयरलैंड दौरा जून के अंत में बेलफास्ट में खेला जाएगा जबकि इंग्लैंड के खिलाफ बहुप्रतीक्षित टी20 सीरीज जुलाई में शुरू होगी। इसके बाद वनडे मुकाबलों की भी लंबी श्रृंखला खेली जाएगी जिसमें टीम इंडिया की नई रणनीति और नए नेतृत्व की असली परीक्षा होगी।

यह भी पढ़ें : लाडो सराय फायरिंग केस में दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मुठभेड़ के…

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments