HomeBreaking News15 लाख फॉलोअर्स वाला कुत्ता घर छोड़ विदेश गया मालिक, पीछे से...

15 लाख फॉलोअर्स वाला कुत्ता घर छोड़ विदेश गया मालिक, पीछे से उठा ले गए चोर, चंद पैसों के लिए किया इतना घिनौना काम कि…

चीन की एक ट्रैवल इन्फ्लुएंसर का पालतू डॉग अचानक गायब हो गया। कई दिनों की तलाश के बाद जो सच्चाई सामने आई, उसने सोशल मीडिया पर लोगों को झकझोर कर रख दिया। सोशल मीडिया पर इन दिनों चीन की एक भावुक कहानी तेजी से वायरल हो रही है। ट्रैवल इन्फ्लुएंसर गुओ का पालतू डॉग ‘चुटौ’ न सिर्फ उनके परिवार का हिस्सा था, बल्कि इंटरनेट पर भी लाखों लोगों का चहेता था। लेकिन उसके अचानक गायब होने और फिर सामने आई दर्दनाक सच्चाई ने लोगों को भावुक कर दिया है।

विदेश यात्रा के दौरान लापता हुआ चुटौ

हेनान प्रांत की रहने वाले गुओ अक्सर अपने बॉर्डर कॉली डॉग चुटौ के साथ ट्रैवल व्लॉग और वीडियो शेयर करते थे। सोशल मीडिया पर चुटौ के 15 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स थे। मई में गुओ जॉर्जिया की यात्रा पर गए थे और चुटौ उनके माता-पिता के पास था। इसी दौरान वह अचानक खेत से गायब हो गया। काफी तलाश के बाद भी उसका कोई पता नहीं चला।

CCTV फुटेज से खुला राज

परिवार ने जब आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली तो उसमें दो लोग मोटरसाइकिल पर चुटौ को ले जाते दिखाई दिए। यह देखकर परिवार के होश उड़ गए। सूचना मिलते ही गुओ अपनी विदेश यात्रा बीच में छोड़कर वापस चीन लौट आईं और अपने पालतू साथी की तलाश शुरू कर दी।

आरोपी के बयान से रोया मालिक

काफी कोशिश के बाद गुओ उस व्यक्ति तक पहुंचे, जिस पर डॉग चोरी करने का आरोप था। उन्होंने चुटौ को वापस पाने के लिए पैसे देने की भी पेशकश की, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। आरोपी ने दावा किया कि उसने कुत्ते को आवारा समझकर एक डॉग मीट रेस्टोरेंट को बेच दिया था। इतना ही नहीं, उसने कहा कि उसने कोई कानून नहीं तोड़ा और अब मामला खत्म हो चुका है।

Read More

अमृतसर में ऑपरेशन ब्लू स्टार की आज 42वीं बरसी, श्री अकाल तख्त साहिब में विशेष धार्मिक समागम का हुआ आयोजन

Ram Janam Chauhan
Ram Janam Chauhanhttp://mhone.in
राम जनम चौहान वर्तमान में MH One News के साथ जुड़े हुए हैं। वे मुख्य रूप से पॉलिटिक्स और नेशनल न्यूज़ को कवर करते हैं। उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत दैनिक जागरण संस्थान के साथ की। इसके अलावा Zee Media और India News में इंटर्नशिप की है। राम जनम चौहान ने डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज (गोकलपुरी, दिल्ली) से पत्रकारिता एवं जनसंचार (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments