दिल्ली के मालवीय नगर स्थित एक रेस्टोरेंट में हुए भीषण अग्निकांड में 20 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई। हालांकि राहत बचाव कार्य में अब तक 37 लोगों को सुरक्षित रेस्क्यू किया गया है। इस दुखद घटना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गहरा दुख व्यक्त किया। उन्होंने हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के परिवारों के प्रति संवेदना जताते हुए घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की है। साथ ही मृतकों के परिजनों को आर्थिक सहायता देने का भी ऐलान किया गया है।
The loss of lives due to a fire incident in Malviya Nagar, Delhi is tragic. My condolences to those who have lost their loved ones. Wishing a speedy recovery to the injured. Authorities are providing all possible assistance to those affected.
An ex-gratia of Rs. 2 lakh from…
— PMO India (@PMOIndia) June 3, 2026
PM मोदी ने जताई संवेदना
प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया पर जारी संदेश में कहा, “दिल्ली के मालवीय नगर में आग लगने की घटना में लोगों की जान जाना बेहद दुखद है। जिन लोगों ने अपने प्रियजनों को खोया है, उनके प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं। मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। प्रशासन प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता प्रदान कर रहा है।”
मृतकों के परिजनों को 2 लाख रुपये की मदद
प्रधानमंत्री मोदी ने हादसे में जान गंवाने वाले हर व्यक्ति के परिजनों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (PMNRF) से 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है। इसके अलावा घायलों को भी नियम के अनुसार आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। यह हादसा बुधवार सुबह अचानक मालवीय नगर के लेमन ग्रीन रेस्टोरेंट में आग लगने के कारण हुई। आग तेजी से फैलने के कारण इमारत में फंसे लोगों के बीच अफरा-तफरी मच गई। कई लोगों ने जान बचाने के लिए ऊपरी मंजिलों से छलांग लगा दी। हादसे में 20 से ज्यादा लोगों की मौत की हुई है, जबकि कई अन्य घायल हुए हैं।
राहत और बचाव कार्य जारी
आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और बचाव अभियान शुरू किया गया। दमकलकर्मियों ने बेसमेंट समेत भवन के विभिन्न हिस्सों में फंसे लोगों को बाहर निकाला। अब तक 37 लोगों को सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया गया है। प्रशासन हादसे के कारणों की जांच कर रहा है।
Read More
पंजाब में फिर हुआ प्रशासनिक फेरबदल, सरकार ने 7 IAS अधिकारियों के किए तबादले…

