दिल्ली के मॉडल टाउन(Model Town) इलाके में शनिवार देर रात एक दर्दनाक हत्या की घटना ने लोगों को हिलाकर रख दिया। 25 वर्षीय युवक साहिल की चाकू से बेरहमी से हमला कर हत्या कर दी गई। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी और दहशत का माहौल फैल गया। मृतक के शरीर पर गर्दन, छाती और पीठ पर कई गंभीर घाव पाए गए जिससे साफ है कि उस पर कई बार वार किया गया था। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए हत्या की धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आरोपी की तलाश में कई टीमें लगाई गई हैं।
अस्पताल से मिली सूचना पर पहुंची पुलिस
पुलिस को 31 मई 2026 को मॉडल टाउन थाना क्षेत्र के विनायक अस्पताल से एक पीसीआर कॉल प्राप्त हुई थी। अस्पताल प्रशासन ने जानकारी दी थी कि एक युवक को गंभीर हालत में लाया गया है, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस टीम तुरंत अस्पताल पहुंची और मामले की प्रारंभिक जांच शुरू की। शव का निरीक्षण करने पर पता चला कि युवक पर चाकू से कई बार वार किया गया था।
मृतक की हुई पहचान
मृतक की पहचान बुराड़ी के तोमर कॉलोनी निवासी 25 वर्षीय साहिल के रूप में हुई है। जांच के दौरान सामने आया कि घायल अवस्था में साहिल को उसके दो दोस्त शिव और शुभम अस्पताल लेकर पहुंचे थे। पुलिस ने जब दोस्तों और अन्य चश्मदीदों से पूछताछ की तो घटना की कड़ी धीरे-धीरे सामने आने लगी। जानकारी के मुताबिक, यह पूरी वारदात MCD कॉलोनी क्षेत्र में हुई थी।
दोस्तों ने बताया आरोपी का नाम
पूछताछ में चश्मदीद शिव ने पुलिस को बताया कि इस वारदात को अंजाम देने वाला युवक आशु उर्फ लाला है जिसकी उम्र लगभग 18 वर्ष बताई जा रही है। आरोपी दिल्ली के लाल बाग इलाके का रहने वाला है। इसी बयान के आधार पर पुलिस ने आरोपी की पहचान सुनिश्चित कर ली है। साथ ही वारदात में इस्तेमाल किया गया चाकू भी घटनास्थल से लगभग 100 मीटर दूर बरामद कर लिया गया जिसे फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है।
हत्या के बाद आरोपी फरार
घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी शुरू कर दी है। साथ ही उसकी लोकेशन ट्रैक करने के लिए मोबाइल डेटा और अन्य तकनीकी साक्ष्यों की मदद ली जा रही है। फिलहाल हत्या के पीछे की असली वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है जिसमें आपसी रंजिश की संभावना भी जताई जा रही है।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ(CM Yogi) ने बिजनौर में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान पाकिस्तान से आए विस्थापित परिवारों, पूर्व सैनिकों और लीजधारकों...