HomeBreaking NewsUP के मेधावी विद्यार्थियों को योगी सरकार ने दिया बड़ा सम्मान, 223...

UP के मेधावी विद्यार्थियों को योगी सरकार ने दिया बड़ा सम्मान, 223 टॉप स्टूडेंट्स को मिला ₹1 लाख का इनाम

UP Meritorious Students 2026: उत्तर प्रदेश सरकार ने बोर्ड परीक्षाओं में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित करने के लिए रविवार को मेधावी विद्यार्थी सम्मान समारोह-2026 का आयोजन किया। लोक भवन सभागार में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विभिन्न शिक्षा बोर्डों के राज्य स्तर पर चयनित 223 मेधावी विद्यार्थियों को सम्मान प्रदान किया। इस दौरान विद्यार्थियों के साथ उनके अभिभावकों और विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को भी सम्मानित किया गया।

योगी सरकार ने छात्रों को क्या दिया?

राज्य स्तर पर चुने गए सभी विद्यार्थियों को एक लाख रुपये की नकद धनराशि, टैबलेट, प्रशस्ति पत्र, मेडल और साफा देकर सम्मानित किया गया। सरकार का उद्देश्य मेधावी छात्रों को प्रोत्साहित करने के साथ अन्य विद्यार्थियों को भी बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित करना है।

4 प्रमुख शिक्षा बोर्डों के छात्रों को मिला सम्मान

सम्मानित किए गए विद्यार्थियों में उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद, माध्यमिक संस्कृत शिक्षा परिषद, सीबीएसई और सीआईएससीई बोर्ड के छात्र-छात्राएं शामिल रहे। राज्य स्तरीय सम्मान के लिए कुल 223 विद्यार्थियों का चयन किया गया, जिनमें यूपी बोर्ड के 138, माध्यमिक संस्कृत शिक्षा परिषद के 21, सीआईएससीई के 33 और सीबीएसई के 31 विद्यार्थी शामिल हैं।

छात्राओं ने फिर दिखाई शानदार उपलब्धि

राज्य स्तर पर सम्मानित 223 विद्यार्थियों में 85 छात्र और 138 छात्राएं शामिल हैं। आंकड़े बताते हैं कि इस वर्ष भी छात्राओं ने शैक्षणिक उपलब्धियों में उल्लेखनीय प्रदर्शन करते हुए अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई है।

जिलों में भी हुआ मेधावियों का सम्मान

राज्य स्तरीय समारोह के साथ-साथ प्रदेश के सभी जिलों में भी मेधावी विद्यार्थी सम्मान कार्यक्रम आयोजित किए गए। जिला स्तर पर यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षाओं में शीर्ष 10 स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।

1459 विद्यार्थियों को जिला स्तर पर मिला पुरस्कार

जिला स्तर पर कुल 1459 विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। इनमें हाईस्कूल के 687 और इंटरमीडिएट के 772 विद्यार्थी शामिल रहे। सम्मानित विद्यार्थियों में 617 छात्र और 842 छात्राएं थीं।

जिला स्तर के मेधावियों को मिली प्रोत्साहन राशि

जिला स्तर पर चयनित विद्यार्थियों को 21 हजार रुपये की धनराशि, प्रशस्ति पत्र और मेडल प्रदान किए गए। सरकार का मानना है कि ऐसे सम्मान विद्यार्थियों के मनोबल को बढ़ाने और शिक्षा के प्रति सकारात्मक प्रतिस्पर्धा को प्रोत्साहित करने में मददगार साबित होते हैं।

1682 विद्यार्थियों को मिला सम्मान

मेधावी विद्यार्थी सम्मान कार्यक्रम-2026 के तहत राज्य और जिला स्तर के समारोहों को मिलाकर प्रदेशभर में कुल 1682 विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। यह पहल शिक्षा के क्षेत्र में शानदार प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पहचान देने और उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Read More:

लेबनान में बेखौफ घुसी इजरायल की फौज, 900 साल पुराने ब्यूफोर्ट पर फहराया झंडा, घर में घुसकर दी हिज्बुल्लाह को चुनौती!

Yogita Tyagi
Yogita Tyagihttps://mhone.in/
योगिता त्यागी एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें राजनीति, मनोरंजन, धर्म और लाइफस्टाइल विषयों में विशेष रुचि है। वर्तमान में वह Mhone News के राजनीतिक, धर्म और मनोरंजन सेक्शन के लिए सक्रिय रूप से लेखन कर रही हैं। डिजिटल मीडिया में तीन वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ, उन्होंने अपने करियर में कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों- जैसे दैनिक भास्कर, पंजाब केसरी, इंडिया डेली लाइव और ITV नेटवर्क में योगदान दिया है। योगिता ने गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय (GGSIPU) से मास कम्युनिकेशन और जर्नलिज्म में स्नातक की डिग्री प्राप्त की है, जिसने उनके डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में गहन, प्रभावशाली और विश्वसनीय लेखन की मजबूत नींव रखी है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments