HomeBreaking Newsगाजियाबाद पुलिस का बड़ा एक्शन, सूर्या हत्याकांड का मुख्य आरोपी असद एनकाउंटर...

गाजियाबाद पुलिस का बड़ा एक्शन, सूर्या हत्याकांड का मुख्य आरोपी असद एनकाउंटर में ढेर, मां बोलीं- घर पर बुलडोजर भी चले

Surya Chauhan Murder Case: हाल ही में गाजियाबाद में हुआ सूर्या चौहान हत्याकांड में पुलिस ने बड़ा एक्शन लिया है। पुलिस ने दावा किया है कि हत्या के मुख्य आरोपी असद को इंदिरापुरम क्षेत्र में हुई मुठभेड़ के दौरान मार गिराया गया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी लंबे समय से फरार था और उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा था।

पुलिस की कार्रवाई

पुलिस को सूचना मिली थी कि आरोपी इलाके में आने वाला है। इसके बाद खोड़ा और इंदिरापुरम पुलिस ने संयुक्त घेराबंदी की। अधिकारियों के मुताबिक, रोकने की कोशिश किए जाने पर असद ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में वह गोली लगने से घायल हो गया। उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना के दौरान उसका एक साथी मौके से फरार होने में सफल रहा, जिसकी तलाश जारी है।

28 मई को हुई थी वारदात

दरअसल, 28 मई 2026 को खोड़ा थाना क्षेत्र के नवनीत विहार में 17 साल के सूर्या चौहान पर चाकुओं से हमला किया गया था। गंभीर रूप से घायल सूर्या को अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। इस घटना के बाद पूरे इलाके में तनाव और आक्रोश का माहौल बना हुआ है।

परिवार का गंभीर आरोप

मृतक की मां के अनुसार, घटना वाले दिन सूर्या चौधरी स्कूल के पास खड़ा था। आरोप है कि कुछ युवकों ने उसे अपने पास बुलाया और बातचीत के दौरान उस पर चाकू से हमला कर दिया। परिजनों का कहना है कि हमलावरों ने उसे पकड़कर कई बार चाकू मारे।

जान बचाने के लिए भागता रहा सूर्या

परिवार का दावा है कि हमला होने के बाद सूर्या अपनी जान बचाने के लिए करीब 200 मीटर तक दौड़ा। इसके बावजूद हमलावर उसका पीछा करते रहे और दोबारा हमला किया। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल सूर्या को अस्पताल भेजा गया, लेकिन उसकी जान नहीं बचाई जा सकी।

‘बकरा कटते हुए देखे हो’

परिवार वालों के अनुसार, यह घटना 28 मई, 2026 की शाम लगभग 3:30 बजे हुई। मृतक की माँ के अनुसार, सूर्य चौधरी स्कूल के पास एक गली में खड़ा था, तभी कुछ युवकों, जिनमें अरशद, नवाब, फरहान, आतिफ और सारिक शामिल थे, ने बच्चे को बहला-फुसलाकर अपने पास बुला लिया। अरशद ने उससे पूछा कि क्या उसने कभी किसी बकरी को कटते हुए देखा है, जब सूर्या ने नहीं कहा, तो उस पर चाकू से हमला कर दिया गया। आरोप है कि आरोपियों ने सूर्य को काबू में कर लिया और उस पर चाकू से बार-बार वार किए।

पहले भी हुई थीं गिरफ्तारियां

हत्या के बाद पुलिस ने मामले में नामजद कई आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था। जांच के दौरान उस व्यक्ति को भी हिरासत में लिया गया, जिससे वारदात में इस्तेमाल किए गए चाकू खरीदे गए थे। हालांकि मुख्य आरोपी असद लगातार पुलिस की पकड़ से बाहर था।

सरकार ने सख्त एक्शन की कही थी बात

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने मामले पर रिएक्शन देते हुए कहा कि दोषियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार कानून-व्यवस्था को लेकर गंभीर है और अपराधियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।

मां ने बुलडोजर कार्रवाई की उठाई मांग

सूर्या की मां सरोज ने आरोपी असद और उसके साथियों के घरों पर बुलडोजर चलाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि उनके बेटे की जिस बेरहमी से हत्या की गई, दोषियों के खिलाफ भी वैसी ही कठोर कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें असद की मौत की पुष्टि के लिए उसकी तस्वीर दिखाई जानी चाहिए। सूर्या की मां सरोज ने ये मांग भी की है कि असद और उसके साथियों के घर पर बुलडोजर भी चलना चाहिए।

फरार आरोपी की तलाश जारी

पुलिस का कहना है कि मुठभेड़ के दौरान भाग निकले आरोपी की तलाश के लिए कॉम्बिंग ऑपरेशन चलाया जा रहा है। पूरे मामले में आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है और जांच एजेंसियां सभी पहलुओं की पड़ताल कर रही हैं।

Read More:

DGP गौरव यादव ने बटाला में शहीद ASI जोगा सिंह के परिवार से मुलाकात कर दुख किया व्यक्त

Yogita Tyagi
Yogita Tyagihttps://mhone.in/
योगिता त्यागी एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें राजनीति, मनोरंजन, धर्म और लाइफस्टाइल विषयों में विशेष रुचि है। वर्तमान में वह Mhone News के राजनीतिक, धर्म और मनोरंजन सेक्शन के लिए सक्रिय रूप से लेखन कर रही हैं। डिजिटल मीडिया में तीन वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ, उन्होंने अपने करियर में कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों- जैसे दैनिक भास्कर, पंजाब केसरी, इंडिया डेली लाइव और ITV नेटवर्क में योगदान दिया है। योगिता ने गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय (GGSIPU) से मास कम्युनिकेशन और जर्नलिज्म में स्नातक की डिग्री प्राप्त की है, जिसने उनके डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में गहन, प्रभावशाली और विश्वसनीय लेखन की मजबूत नींव रखी है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments