HomeBreaking News‘आज हमारे भगवान आए हैं…’, सिंगापुर में नम आंखों के साथ लालू...

‘आज हमारे भगवान आए हैं…’, सिंगापुर में नम आंखों के साथ लालू से मिलकर बोली बेटी, Viral Video ने छुआ लोगों का दिल

राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के संस्थापक और बिहार की राजनीति के प्रमुख चेहरे लालू(Lalu) प्रसाद यादव एक बार फिर स्वास्थ्य जांच और उपचार के सिलसिले में सिंगापुर पहुंचे हैं। इस दौरान उनकी बड़ी बेटी और सांसद मीसा भारती भी उनके साथ मौजूद हैं। सिंगापुर पहुंचने के बाद परिवार के बीच हुए भावुक मिलन ने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। इस खास पल का वीडियो उनकी छोटी बेटी रोहिणी आचार्य ने सोशल मीडिया पर साझा किया जिसे देखकर समर्थक और शुभचिंतक भावुक हो उठे।

वीडियो में देखा जा सकता है कि लालू प्रसाद यादव एयरपोर्ट से व्हीलचेयर के सहारे बाहर निकलते हैं और इसके बाद अपने परिवार से मिलने के लिए रोहिणी आचार्य के घर पहुंचते हैं। जैसे ही पिता घर पहुंचे जहां रोहिणी ने उनका बेहद आत्मीयता और सम्मान के साथ स्वागत किया।

पिता को देख भावुक हुई रोहिणी

पिता को सामने देखकर उनकी भावनाएं उमड़ पड़ीं। उन्होंने पहले चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लिया और फिर गले लगकर उनका हालचाल पूछा। इस दौरान परिवार के अन्य सदस्य भी मौजूद रहे। रोहिणी के पति ने भी लालू यादव का सम्मानपूर्वक स्वागत किया और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। रोहिणी आचार्य ने वीडियो के साथ एक भावनात्मक संदेश भी साझा किया। उन्होंने अपने पिता के प्रति प्रेम और सम्मान व्यक्त करते हुए लिखा कि उनके घर आज सबसे बड़ा आशीर्वाद आया है।

इस संदेश ने लोगों के दिलों को छू लिया और सोशल मीडिया पर बड़ी संख्या में प्रतिक्रियाएं देखने को मिलीं। वीडियो में पिता-पुत्री के रिश्ते को दर्शाने वाला एक भावुक भोजपुरी गीत भी सुनाई देता है जो पूरे दृश्य को और अधिक मार्मिक बना देता है। इसके साथ रोहिणी ने अपने बचपन से लेकर शादी और परिवार के साथ बिताए गए कई यादगार पलों की तस्वीरें भी साझा कीं।

बिहार की मिठास भी पहुंची सिंगापुर

इस पारिवारिक मिलन में बिहार की संस्कृति और अपनापन भी साफ नजर आया। वीडियो में बिहार से भेजे गए आम, लीची, लड्डू और अन्य पारंपरिक उपहारों की झलक दिखाई गई है। इससे यह संदेश भी गया कि परिवार चाहे दुनिया के किसी भी कोने में हो अपनी जड़ों और परंपराओं से उसका जुड़ाव बना रहता है।

लालू परिवार से जुड़ी हालिया घटनाओं को लेकर राजनीतिक गलियारों में भी चर्चा तेज है। कुछ समय पहले परिवार के एक समारोह में अधिकांश सदस्य शामिल हुए थे लेकिन रोहिणी आचार्य की अनुपस्थिति चर्चा का विषय बन गई थी। इसके बाद से परिवार के भीतर मतभेदों की अटकलें लगाई जा रही थीं।

यह भी पढ़ें : जालंधर में दिनदहाड़े RTI एक्टिविस्ट पर गोलियों से हुआ हमला, नाजुक हालत में…

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments