HomeBreaking Newsगाजियाबाद सूर्या चौहान हत्याकांड में 3 आरोपी गिरफ्तार, पीड़ित परिवार ने आरोपियों...

गाजियाबाद सूर्या चौहान हत्याकांड में 3 आरोपी गिरफ्तार, पीड़ित परिवार ने आरोपियों के खिलाफ फांसी की मांग उठाई 

गाजियाबाद के मकंदपुर खोड़ा क्षेत्र में बकरीद के दिन हुए सूर्या चौहान हत्याकांड में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चार में से तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान फरहान, आसिफ और नवाब के रूप में हुई है। मामले में नामजद अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। घटना के बाद इलाके में तनाव की स्थिति को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है और हालात पर लगातार नजर रखी जा रही है।

पीड़ित परिवार कर रहा फांसी की मांग 

पीड़ित परिवार आरोपियों के खिलाफ फांसी की मांग कर रहा है। इसलिए कई हिंदू संगठन सभी आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई और फांसी के लिए प्रदर्शन कर रहे हैं। इससे पहले पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि विवाद का संबंध पुरानी रंजिश से हो सकता है। आरोप है कि झगड़े के दौरान सूर्या पर चाकू से हमला किया गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तत्काल नोएडा के सेक्टर-62 स्थित अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

दोस्त ने बताई घटना की कहानी

सूर्या चौहान के एक दोस्त ने दावा किया कि वह और सूर्या एक परिचित के घर गए थे। वहां बातचीत के दौरान विवाद हो गया और इसी दौरान चाकू से हमला किया गया। दोस्त के अनुसार हमले के समय वहां कई अन्य लोग भी मौजूद थे। घायल होने के बाद आरोपी सूर्या को छोड़कर वहां से निकल गए, लेकिन बाद में हालत बिगड़ने पर उसे अस्पताल पहुंचाया गया।

पुलिस ने दर्ज किया मामला

पुलिस ने शिकायत के आधार पर खोड़ा थाने में मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। अधिकारियों के मुताबिक आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कई टीमें बनाई गई थीं और इसी क्रम में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस का कहना है कि बाकी आरोपियों की तलाश जारी है और मामले के हर पहलू की जांच की जा रही है। इस मामले से जुड़ा एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें मृतक के आसपास कई लोग दिखाई दे रहे हैं। पुलिस वीडियो की सत्यता और उसमें दिख रहे लोगों की भूमिका की जांच कर रही है।

Read More

हिमाचल पंचायत चुनाव के आखिरी चरण के लिए मतदान जारी, 17 लाख वोटर आज लिख रहे गांवों की सत्ता की नई कहानी

Ram Janam Chauhan
Ram Janam Chauhanhttp://mhone.in
राम जनम चौहान वर्तमान में MH One News के साथ जुड़े हुए हैं। वे मुख्य रूप से पॉलिटिक्स और नेशनल न्यूज़ को कवर करते हैं। उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत दैनिक जागरण संस्थान के साथ की। इसके अलावा Zee Media और India News में इंटर्नशिप की है। राम जनम चौहान ने डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज (गोकलपुरी, दिल्ली) से पत्रकारिता एवं जनसंचार (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments